The Lallantop

युवराज के पिछले दो शतकों के बीच इस दुनिया में क्या-क्या बदला?

युवराज ने कटक में 150 रन मारे. पिछले शतक और इसमें एक बड़ा अंतर था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
युवराज सिंह. वो आदमी जिसका कहना है कि 'धोनी भूखा मरेगा', उसका बेटा. वो आदमी जिसने एक ओवर में हर गेंद पर उतने रन बटोरे जितने बटोरे जा सकते थे. वो आदमी जिसने दुनिया के सबसे तेज़ पचास रन बनाये. वो आदमी जिसने खून की उल्टियां करते-करते वर्ल्ड कप जितवाया. वो आदमी जिसने अपने जीवन का सबसे बड़ा मैच कैंसर के साथ खेला और उसे बा-कायदे हराया. टीम में वापस अपनी जगह मेंटेन करने की हर कोशिश कर रहा है. इसी कोशिश के क्रम में इंग्लैंड के खिलाफ़ दूसरे वन-डे में 150 रन मार दिए. "नाई पादिस तौ नाई पादिस. जब पादिस तौ पईजामा फाड्डालिस" वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए. 295 वन-डे मैच खेल चुके युवराज सिंह ने इन्हीं 150 रन के दम पर जून में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी ठोंक दी है. युवराज की इससे पहले वाली सेंचुरी लगभग 6 साल पहले आई थी. लगभग 70 महीने पहले. ठीक ठीक 304 हफ़्ते और 4 दिन पहले. ठीक ठीक 2132 दिन. इतने दिनों में दुनिया बहुत बदली है. बेतहाशा बदली है. युवराज खुद काफ़ी बदले हैं. वो अब शादीशुदा हैं. थोड़े शिथिल भी हो चले हैं. खुद कहते हैं कि 30 की उमर के बाद शरीर को औकात में रखना पड़ता है. युवराज की पिछली दो सेंचुरीज़ के बीच में ये जो गैप था, इसमें क्या क्या हुआ, देखते हैं: वन-डे मैचों में कुल 409 सेंचुरी मारी गयी हैं.  Australia's captain Michael Clarke celebrates reaching fifty runs during the Cricket World Cup final match against New Zealand at the Melbourne Cricket Ground (MCG) March 29, 2015. REUTERS/Jason Reed - RTR4VBV2 कोहली ने 22 वन-डे सेंचुरी मारी हैं. Kohli 14 इंडियन बैट्समेन ने वन-डे मैचों में सेंचुरी मारी है. Jadhav रोहित शर्मा ने 2 डबल सेंचुरी मारी हैं. rohit sharma वन-डे में 26 नए इंडियन प्लेयर्स खेलने के लिए आये हैं. K L Rahul 62 कप्तान बदल चुके हैं. Dhoni इंडियन टीम के तीनों फॉर्मैट्स में कोहली कप्तान बन चुके हैं. Kohli captain सचिन, माइकल क्लार्क, मिसबाह उल हक़, सहवाग, शेन वाटसन, संगक्कारा, विटोरी, जयवर्धने, ग्रीम स्मिथ, ज़हीर खान, ब्रेट ली वन-डे मैचों से रिटायर हो गए हैं. retired कैप्टन अमेरिका ने अपनी शील्ड छोड़ दी है Captain America जॉन स्नो मर के फिर वापस आ गया john snow नोटबंदी, मितरों! demonetization गैंग्स ऑफ़ वासेपुर रिलीज़ हुई GOW मेरी इंजीनियरिंग पूरी हुई engineer लल्लनटॉप शुरू हुआ LT

Advertisement
Advertisement