यूसूफ पठान को बीसीसीआई ने बैन कर दिया है. उनके यूरीन सैम्पल में ऐसे एलिमेंट मिले जिनकी मौजूदगी अलाऊ नहीं की जा सकती. अपनी सफाई में यूसुफ़ ने कहा कि उन्होंने एक कफ़ सिरप ब्रोजीट ली थी जिसमें टर्ब्युटलाइन नाम का तत्व था जिसकी वजह से ये सारा बखेड़ा खड़ा हुआ है. युसूफ ने वो दवा ली लेकिन इसके बारे क्रिकेट बोर्ड को नहीं बताया. अगर वो बता देते तो जाते. क्यूंकि दवा लेने पर कोई मनाही नहीं है. हुआ ये कि बीसीसीआई ने यूसुफ को 5 महीने के लिए बैन कर दिया. 26 जनवरी और 27 जनवरी को आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की बोली लगनी है. बाद में अप्रैल और मई के महीने में आईपीएल खेला जाएगा. अभी 5 महीने का बैन लगने से यूसुफ़ पठान आईपीएल में नहीं खेल पाते. मगर वो आईपीएल में खेलेंगे. इसकी वजह उन्हें दिए गए बैन में ही छुपी है. असल में उन्हें जो बैन मिला है वो बैक-डेट में मिला है. यानी उनका बैन 15 अगस्त से शुरू हो रहा है और 14 जनवरी को बैन ख़त्म हो जाएगा. अब इस बात के बारे में कुछ मालूम नहीं चल रहा है कि अगर बैन 15 अगस्त से चालू है तो अक्टूबर में यूसुफ़ के आन्ध्र प्रदेश के ख़िलाफ़ खेले मैच का क्या होगा. उस मैच में यूसुफ़ ने 4 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं लिया. तो अगर वो इंसानी क्षमताएं बढ़ाने वाले एलिमेंट का सेवन कर रहे हैं और इसके बाद भी 4 रन बना रहे हैं तो अपनी नॉर्मल क्षमता में वो क्या खेलेंगे? फ़िलहाल, यूसुफ़ पठान ने एक थैंक यू नोट लिखा है जिसमें उन्हों बीसीसीआई को उनका केस अच्छे से करवाने के लिए थैंक यू कहा है.
ये भी पढ़ें:
यूसुफ़ पठान को ज़ुकाम की दवा लेने के चलते क्रिकेट खेलने से बैन कर दिया गया है