The Lallantop

यशस्वी ने बटलर को रनआउट कराया, सैमसन ने आते ही जो कहा- मैच वहीं पलट गया!

सैमसन की स्ट्रैटजी और सेंचुरी पर यशस्वी का जवाब दिल जीतेगा!

Advertisement
post-main-image
जायसवाल से संजू ने ये कहकर गेम बदल दिया! (ट्विटर फोटो)

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने गुरुवार 11 मई को IPL में एक नया कीर्तिमान रच दिया. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स के मैदान पर सिर्फ 13 गेंदो पर IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक ठोक दिया. जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली. हालांकि वह दो रन से इस सीजन के अपने दूसरे शतक से चूक गए. इस पारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से हराया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जायसवाल ने मैच के बाद अपनी बैटिंग के कई पहलुओं पर बात की. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जायसवाल ने कहा -

मेरे दिमाग पर हमेशा ये रहता है कि मैं अच्छी बैटिंग करूं. आज बैटिंग करके अच्छा लगा. ऐसा नहीं है कि मैं जो भी चाहता हूं वो जाता है. मैं अच्छी तैयारी करता हूं और खुदपर भरोसा करता हूं. मैं जानता हूं इसके नतीजे आएंगे. विनिंग शॉट मारकर अच्छी फीलींग हुई. मैं चाहता था मैच फिनिश करूं.

Advertisement

अपनी सेंचुरी पूरी ना कर पाने पर जायसवाल ने कहा -

हमारे दिमाग पर सिर्फ नेट रन रेट चल रहा था. मैं और संजू सिर्फ मैच जल्दी फिनिश करने के बारे में सोच रहे थे.

राजस्थान की पारी के दूसरे ओवर में जॉस बटलर रनआउट हो गए. बटलर ने जायसवाल के लिए अपना विकेट कुर्बान किया था. इसपर बात करते हुए जायसवाल ने कहा -

Advertisement

ऐसा होता रहता है. इससे मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई. संजू (सैमसन) भाई आए और उन्होंने मुझसे कहा कि अपना गेम खेलते रहो, रनआउट के बारे में मत सोचो. IPL जैसे टूर्नामेंट के लिए आभारी हूं. मेरे जैसे युवा प्लेयर्स यहां आकर परफॉर्म कर सकते हैं. ये हमारे जैसे प्लेयर्स के सपनों को सच करने के लिए शानदार प्लेटफॉर्म रहा है.

मैच की बात करें तो संजू सैमसन ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. कोलकाता के लगभग हर बल्लेबाज़ को स्टार्ट मिला, पर वेंकटेश अय्यर को छोड़ कोई भी उसे बड़े स्कोर में बदल नहीं सका. वेंकटेश ने 42 बॉल में 57 रन बनाए. युजवेन्द्र चहल ने चार ओवर में सिर्फ 25 रन देकर चार विकेट झटके. इसके साथ ही वो IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट्स लेने वाले बॉलर भी बन गए हैं.

वहीं राजस्थान की पारी अगल की रही. जॉस बटलर दूसरे ओवर में डक पर रनआउट हो गए, पर इससे यशस्वी की स्पीड पर कोई असर नहीं पड़ा. और उनका साथ कैप्टन संजू सैमसन ने भी बखूबी निभाया. सैमसन ने 29 बॉल में पांच छक्कों के साथ 48 रन ठोक दिए. राजस्थान ने नौ विकेट से इस मैच को जीत लिया. इसके साथ ही राजस्थान पॉइंट्स टेबल के तीसरे नंबर पर चढ़ गई है. 

वीडियो: IPL 2021: रुतुराज के शतक पर भारी पड़ा यशस्वी जायसवाल का पचासा!

Advertisement