The Lallantop

‘वड़ा पाव शुरू कर दो’, बच्चों ने लगाई गुहार, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने क्या जवाब दिया?

महाराष्ट्र में स्कूलों और उनके 50 मीटर के दायरे में वड़ा पाव, समोसे और दूसरे जंक फूड की बिक्री पर रोक के बाद एक स्कूली बच्चे ने FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से इसे वापस शुरू करने की मांग की. मुंडे ने बच्चे को पौष्टिक खाना खाने की सलाह दी. बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
तुकाराम मुंढे का वीडियो वायरल हो रहा है (COURTSEY- Indtagram/indraneilmanaspure)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने स्कूल कैंटीन और उसके आसपास के क्षेत्र में वड़ा पाव, समोसे, बर्गर जैसे डीप-फ्राइड जंक फूड और गैस वाले ड्रिंक्स पर प्रतिबंध लगाया है।
  • स्कूलों में मिलावटी और अस्वास्थ्यकर जंक फूड के सेवन को रोकने और छात्रों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह सख्त नियम लागू किया गया है।
  • महाराष्ट्र FDA ने आठ रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस सस्पेंड किए और मिलावटी केले जब्त किए, जिससे खाद्य सुरक्षा को लेकर जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे एक स्कूली स्टूडेंट के साथ बात कर रहे हैं. दरअसल, मुंढे बीते कुछ महीनों से मिलावटी खाने पर हो रहे क्रैकडाउन को लेकर चर्चा में रहे. अब स्टूडेंट के साथ उनकी बातचीत का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में स्टूडेंट कमिश्नर मुंढे से स्कूल में फिर से वड़ा पाव शुरू करने के लिए कह रहे हैं. 

Advertisement

तुकाराम मुंढे ने ने हाल ही में छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में एक सख्त नियम लागू किया था. इसके तहत स्कूल कैंटीन और स्कूल कैंपस के 50 मीटर के दायरे में वड़ा पाव, समोसे, बर्गर जैसे डीप-फ्राइड जंक फूड और एरेटेड ड्रिंक्स (गैस वाले ड्रिंक्स) पर रोक लगा दी थी.

बच्चे ने तुकाराम मुंढे से क्या कहा?

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूली बच्चा कमिश्नर मुंढे के पास आता है. बच्चा उनसे कहता है,

Advertisement

स्कूलों में वड़ा पाव पर रोक लगा दी गई है, लेकिन मैं और मेरे दोस्त इसे वापस चाहते हैं. आप इस बारे में क्या कहेंगे? 

बच्चे की ये बात सुनकर FDA कमिश्नर मुस्कुराए. इसके बाद उन्होंने बच्चे को जंक फूड से होने वाले नुकसान समझाए. उन्होंने बच्चे से कहा, 

अगर हम वड़ा पाव नहीं खाएंगे तो हमारी जिंदगी नहीं रुकेगी. बल्कि, अगर तुम अच्छा और पौष्टिक खाना खाओगे तो तुम्हारा विकास बेहतर होगा.

Advertisement

इसके अलावा कमिश्नर मुंढे ने स्टूडेंट्स को डीप-फ्राइड स्नैक्स से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने बच्चों को समझाया कि इन चीजों में जरूरी पोषक तत्व नहीं होते. इसके बजाय, उन्होंने प्रोटीन से भरपूर खाना खाने पर जोर दिया. 

(यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: FDA की रेड, कहीं केमिकल से पका रहे थे केले तो कहीं दूध में मिला डिटर्जेंट पाउडर)

FDA का एक्शन जारी

इस बीच महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की कार्रवाई जारी है. विभाग ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को प्रदेश के 8 रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए. साथ ही केमिकल से पकाए गए 1400 किलो केले की बड़ी खेप भी जब्त की है. इसके अलावा, बैन गुटखा और मिलावटी दूध के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है. 

वीडियो: तुकाराम मुंढे की अगुवाई में एफडीए का एक्शन, मुंबई के कयानी कैफे का लाइसेंस निलंबित

Advertisement