The Lallantop

IND Vs WI: नेट प्रैक्टिस में वैभव सूर्यवंशी ने काटा गदर, दूसरे T20I में मिलेगा मौका?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20I मुकाबले में प्लेइंग 11 को लेकर अटकलों का दौर चल रहा है. नेट्स प्रैक्टिस में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज दिखाया. इसके बाद से उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग उठने लगी है.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस सेशन में आक्रामक शॉट लगाए. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में दूसरा T20I मैच खेला जाएगा, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को खेलने का संभावित मौका मिल सकता है।
  • वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल न करने का मुख्य कारण ओपनिंग स्लॉट में संजू सैमसन के बेहतर प्रदर्शन पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा है।
  • अगर संजू सैमसन की फॉर्म में सुधार नहीं होता है तो वैभव सूर्यवंशी को दूसरा T20I मैच खेलने का अवसर मिल सकता है, जो उनका भारत में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को दूसरा T20I मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला रांची में होगा. क्या दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा? यह सबसे बड़ा सवाल है. जुलाई में डेब्यू करने के बाद से वैभव लगातार भारत की T20 टीम में बने हुए हैं. लेकिन, चुनिंदा मुकाबले में ही उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले T20I में भी वैभव को चांस नहीं मिला था. 

Advertisement

15 साल के वैभव हमेशा अपनी फीयरलेस बैटिंग की वजह से ‘टॉक ऑफ टाउन’ बने हुए हैं. अपने गेम और निर्भीक बैटिंग स्टाइल की वजह से उन्होंने सबका ध्यान खींचा है. ऐसा ही कुछ दूसरे T20I से पहले रांची में भी देखने को मिला. नेट प्रैक्टिस के दौरान यंग बैटर ने विस्फोटक बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा. 

नेट प्रैक्टिस में उड़ाए छक्के

वैभव सूर्यवंशी जब रांची में नेट प्रैक्टिस करने उतरे, तो वहां पर मौजूद सभी लोगों की नजर उन पर थी. वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे. उन्होंने बार-बार गेंद को बाउंड्री के पार और स्टैंड्स की तरफ पहुंचाया. वैभव ने हर एक शॉट्स से मैसेज दिया कि वह टीम इंडिया के सबसे चर्चित यंग बैटर्स क्यों बन गए हैं? प्रैक्टिस के दौरान वहां पर मौजूद लोग उनके शॉट देखकर हैरान रह गए. वैभव के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. 

Advertisement

दूसरे T20I में वैभव को मिल सकता है चांस

संजू सैमसन के चलते वैभव को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में चांस नहीं मिलता है. भारतीय टीम में ओपनिंग स्लॉट को लेकर वैभव और संजू के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन है. संजू जब ड्रॉप होते हैं, तब वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाता है.  हालांकि, एशियन गेम्स में संजू और वैभव को एक साथ प्लेइंग-11 में रखा गया था. लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में वैभव को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया. टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन पर भरोसा जताया.

लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में संजू कुछ खास नहीं कर पाए. वह 11 रन बनाकर आउट हो गए. आंकड़ों पर नजर डालें, तो संजू ने T20I की पिछली 4 इनिंग्स में स्ट्रगल किया है. वह लास्ट 4 इनिंग्स में 29 रन बना पाए हैं. ऐसे में उनकी फॉर्म को देखते हुए उन्हें दूसरे T20I में बाहर बैठाया जा सकता है. अगर संजू दूसरे मैच में बाहर रहे, तो फिर वैभव को खेलने का मौका मिलेगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 2016 से भी बेहतर खेल रहे विराट! डिविलियर्स का कोहली को लेकर बड़ा दावा

बैटिंग कोच सितांशु कोटक क्या बोले?

वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान पावरफुल हिटिंग कर सिलेक्टर्स के सामने दावेदारी पेश की. दूसरे T20I के लिए टीम मैनेजमेंट की नजर वैभव पर है. इसका इशारा खुद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी दिया. उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर बात करते हुए कहा, 

दूसरे T20I के लिए अभी टीम फाइनल नहीं हुई है. इसलिए मुझे नहीं पता कि वैभव के खेलने की कितनी संभावना है. टीम में शामिल हर प्लेयर के पास मौका है.

अगर वैभव सूर्यवंशी को दूसरे मैच में चांस मिलता है, तो वह पहली बार भारत की धरती पर इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. जुलाई में डेब्यू करने वाले वैभव ने अब तक सभी T20I मैच ओवरसीज कंडीशन में खेले हैं. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement