The Lallantop

जिम में रोज बहाया 4 घंटा पसीना, फिटनेस ने कराया भुवनेश्वर का कमबैक, WC 2028 के बने दावेदार?

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में करीब 4 साल बाद वापसी हुई है. IPL 2026 में उनके प्रदर्शन के बाद से ही टीम में वापसी की मांग हो रही थी. हालांकि, कई सीरीज में भुवी की अनदेखी ही हुई. अब उन्हें टीम में मौका मिला है.

Advertisement
post-main-image
भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारत की T20 टीम में वापसी हुई है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI की सीनियर मेंस सिलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया, जो 4 साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
  • भुवनेश्वर कुमार की वापसी का कारण उनकी डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन एवं फिटनेस में सुधार है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
  • भुवनेश्वर की उम्र 36 से अधिक होने के बावजूद टीम में शामिल किया गया है और उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर 2028 T20 वर्ल्ड कप तक खेलने की संभावना बनी हुई है।

BCCI की सीनियर मेंस सिलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. 16 सदस्यीय टीम में भुवनेश्वर कुमार कुमार को भी जगह मिली. भुवी की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई. इससे पहले उन्होंने नवंबर 2022 में टीम इंडिया के लिए आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच खेला था. भुवनेश्वर की टीम में वापसी की वजह डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL में उनकी शानदार बॉलिंग रही. टीम में कमबैक के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि भुवनेश्वर 2028 T20 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं. भुवी की उम्र अभी 36 साल से ज्यादा है. इसके बावजूद उन्हें दावेदार माना जा रहा है.  

Advertisement
IPL 2026 के बाद किया गया इग्नोर

T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए 2 साल बाकी हैं. यह टूर्नामेंट 2028 में अक्टूबर-नवंबर के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा.भुवनेश्वर की बात करें, बीते दो साल में उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. IPL 2026 में तो उन्होंने कमाल कर दिया. इस सीजन में उन्होंने 28 विकेट निकाले. IPL 2026 में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे. 

IPL 2026 के बाद ऐसा कहा गया कि भुवी भारत की T20 टीम में आने के दावेदार हैं. लेकिन, उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. IPL के बाद टीम इंडिया ने आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे का टूर किया. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज भी खेली. लेकिन, भुवनेश्वर कुमार को T20 टीम में मौका नहीं मिला. एशियन गेम्स 2026 के दौरान भी उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया. जबकि, इस  बीच कई नए बॉलर्स को T20I में डेब्यू करने का मौका मिला. 

Advertisement
भुवनेश्वर को फिटनेस की वजह से मिला चांस?

न्यूजीलैंड टूर पर T20 सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं हैं. उनके वर्कलोड को देखते हुए इस सीरीज में उन्हें रेस्ट दिया गया है. बुमराह की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सीनियर बॉलर होना जरूरी था. टीम इंडिया को एक ऐसे गेंदबाज की तलाश थी जिसके पास न्यूजीलैंड में खेलने का एक्सपीरिएंस हो. भुवी इस रोल में फिट बैठते थे. उनके पास न्यूजीलैंड में खेलने का अनुभव था. इसके अलावा हाल के T20 मैचों में भुवी की परफॉर्मेंस तगड़ी रही. उन्होंने UP T20 लीग 2026 में 14 विकेट लिए थे. इसलिए भुवी को न्यूजीलैंड टूर के लिए  T20 टीम में शामिल किया गया. 

इसके अलावा भुवनेश्वर को टीम इंडिया में जगह मिलने की वजह उनकी फिटनेस भी रही. बीते कुछ सालों में उन्होंने अपनी फिटनेस पर जमकर फोकस किया. इस दौरान उन्होंने हर दिन 5 से 6 घंटे जिम में बिताए. उन्होंने अपनी डाइट से शुगर, ग्लूटन और लैक्टोस को पूरी तरह हटा दिया. साथ ही प्रोटीन और हाइड्रेशन पर ध्यान दिया. भुवी ने फिटनेस पर कड़ी मेहनत करके अपने आपको एक यंग बॉलर की तरह तैयार किया. 

क्या 2028 वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवी?

भुवी की T20 परफॉर्मेंस और फिटनेस को देखते हुए उन्हें 1440 दिन बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया. शायद, भुवनेश्वर भारत के इकलौते बॉलर होंगे. जिनका 4 साल बाद टीम इंडिया में कमबैक हुआ है. टीम में शामिल किए जाने के बाद ऐसी चर्चा है कि वह 2028 T20 वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं. हालांकि, अभी उन्हें सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए चुना गया है. वह आगे कितना लंबा खेलेंगे. यह उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. दो साल लंबा समय होता है. ऐसे में फिटनेस के साथ परफॉर्म करना उनके लिए चुनौती होगी. भुवनेश्वर की मौजूदा उम्र 36 साल से ज्यादा है. वह अगले साल 5 फरवरी को 37 साल के हो जाएंगे. 

Advertisement
उम्र होगा सबसे बड़ा फैक्टर

भुवनेश्वर कुमार की करंट एज देखें, तो वह 36 साल 246 दिन के हैं. अक्टूबर 2028 की शुरुआत में वह 38 साल और 7 महीने को हो जाएंगे. इस उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में फिटनेस के साथ परफॉर्मेंस बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है. आशीष नेहरा को अगर छोड़ दें, तो भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज 36 साल की उम्र तक भी नहीं खेल पाए. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: अभिषेक शर्मा के पास सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, रांची में रचेंगे इतिहास?

आंकड़ों पर गौर करें, तो कपिल देव भारत के लिए 35 साल और 284 दिनों की उम्र तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेली. जवागल श्रीनाथ 33 साल 204 दिनों तक खेले. आशीष नेहरा ने 38 साल 186 दिनों की उम्र में भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट में रिप्रजेंट किया. उम्र के मामले में नेहरा ही एक मात्र अपवाद हैं.

 बाकी जहीर खान 35 साल 130 दिनों तक भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर खेले. उमेश यादव 35 साल और 225 दिनों की उम्र तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे. जबकि, मोहम्मद शमी को 34 साल 187 दिनों की उम्र से इंटरनेशनल क्रिकेट से दरकिनार कर दिया गया. 

इसलिए भुवनेश्वर कुमार की उम्र को देखते हुए कहना मुश्किल है कि वह T20 वर्ल्ड कप 2028 तक खेलेंगे. T20 टीम में बुमराह की वापसी के बाद भुवी पर टीम में जगह बचाने का प्रेशर बढ़ जाएगा. भारत की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत है. अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और गुरनूर बरार जैसे विकल्प टीम इंडिया के पास मौजूद हैं. अर्शदीप सिंह अब भारत की T20 टीम के फ्रंटलाइन बॉलर बन चुके हैं. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement