The Lallantop

भारत-ऑस्ट्रेलिया खेलते रहे, आमिर ने घर बैठे बता दी कैसी है चेपॉक की पिच

World cup 2023 में चेन्नई की पिच को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने भी इस पर कुछ कहा है.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद आमिर ने चेन्नई की पिच पर उठाए सवाल (Twitter)

भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) में अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है. संडे, 8 अक्टूबर को इंडियन टीम ने अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ़ खेला. ये मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग की और जैसे-तैसे अपने स्कोर को 199 रन तक लेकर गई. अपनी पारी की पहली गेंद से ऑस्ट्रेलियन टीम एक-एक रन बनाने को स्ट्रगल करती दिखी.

बारी जब इंडियन टीम की बैटिंग की आई, तो टीम के शुरुआती तीन विकेट केवल दो रन पर गिर गए. रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर तीनों खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हो गए. ऐसे में चेन्नई की पिच को लेकर सवाल उठ रहे हैं. फैन्स के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने भी सवाल उठाए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें: खाता भी नहीं खोल पाए रोहित-ईशान और अय्यर, फैन्स के रिएक्शन से आप भी सहमत होंगे!

प्लेयर्स को इस पिच पर एक-एक रन बनाने को स्ट्रगल करते देख आमिर ने ट्वीट कर लिखा,

‘ये टेस्ट मैच की विकेट है.’

Advertisement
मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें, तो ऑस्ट्रेलियन टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में ही मिचल मार्श के तौर पर टीम का पहला विकेट गिरा. मार्श बिना खाता खोले पविलियन लौटे. बुमराह की गेंद पर कोहली ने उनका शानदार कैच लिया. यहां से डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े. वार्नर 41 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर आउट हुए.

यहां से लाबुशेन ने स्मिथ के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की. लेकिन स्मिथ 46 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए. मैक्सवेल, कैरी और ग्रीन तुरंत-तुरंत चलते बने. कप्तान कमिंस ने स्टार्क के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही और पूरी टीम महज 199 रन पर सिमट गई. स्टार्क ने 28 जबकि कमिंस ने 15 रन की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए रविंद्र जडेजा ने तीन जबकि कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट हासिल किए.

200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा. ईशान किशन बिना खाता खोले स्टार्क की गेंद पर कैच आउट हुए. इसी स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए. वो भी खाता नहीं खोल पाए. जबकि इसी ओवर में श्रेयस अय्यर खराब शॉट खेलकर पविलियन लौट गए. उन्होंने हेजलवुड की गेंद पर वार्नर को कैच दिया. जवाब में केएल राहुल और विराट कोहली ने भारत को आसान जीत दिला दी.

 

वीडियो: रोहित और विराट की वायरल फोटो ने फ़ैन्स का दिन बना दिया!

Advertisement
Advertisement