खाता भी नहीं खोल पाए रोहित-ईशान और अय्यर, फैन्स के रिएक्शन से आप भी सहमत होंगे!
ऑस्ट्रेलियन टीम 199 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में इंडियन टीम के तीन खिलाड़ी एक के बाद एक पविलियन लौट गए.
.webp?width=210)
2-3...ये स्कोरकार्ड किसी फुटबॉल मैच का नहीं है. बल्कि क्रिकेट वर्ल्ड कप (World cup) मैच का है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ चेन्नई में खेले गए मैच में इंडियन टीम के पहले तीन विकेट बिना रन बनाए आउट हुए. रोहित शर्मा LBW आउट हुए, जबकि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खराब शॉट खेलकर आउट हुए.
मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियन टीम 199 रन पर ऑलआउट हो गई. लगा कि इंडियन टीम को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी. लेकिन जब मैच शुरू हुआ तो दो ओवर में ही इंडियन टीम के तीन खिलाड़ी पविलियन लौट गए. और तीनों ही खिलाड़ी बिना खाता खोले. वर्ल्ड कप के पहले मैच में इंडियन टीम की ये कंडीशन देखकर फैन्स भड़क गए. और उन्होंने इंडियन टॉप ऑर्डर के फेल्योर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर निशाना साधा.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS मैच में स्टेडियम में स्टैंड खाली, लोगों ने कहा- कभी नहीं सोचा था कि...
एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा,
‘बैटिंग देखकर इंडियन फैन्स की कंडीशन’
एक और यूजर ने लिखा,
’अभी दूसरा ओवर भी नहीं हुआ और हमें गिल की कमी खल रही है.'
एक और यूजर ने लिखा,
’इनको IPL खिलाओ बस, ये सब उसी लायक है.'
एक अन्य यूजर ने लिखा,
’कितना खराब शॉट खेलकर आउट हुए.'
एक और यूजर ने लिखा,
मैच में क्या हो रहा?‘भाई इतने बाहर की बॉल छोड़ देते हैं, खासतौर से जब बोलर मिचल स्टार्क हो.'
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियन टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में ही मिचल मार्श के तौर पर टीम का पहला विकेट गिरा. मार्श बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. बुमराह की गेंद पर कोहली ने उनका शानदार कैच लिया. यहां से डेविड वार्नर और स्टिव स्मिथ ने पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े. वार्नर 41 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर आउट हुए.
यहां से लाबुशेन ने स्मिथ के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की. लेकिन स्मिथ 46 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए. यहां से ऑस्ट्रेलियन टीम लड़खड़ा गई. मैक्सवेल, कैरी और ग्रीन तुरंत-तुरंत चलते बने. कप्तान कमिंस ने स्टार्क के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही और पूरी टीम महज 199 रन पर सिमट गई. स्टार्क ने 28 जबकि कमिंस ने 15 रन की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए रविंद्र जडेजा ने तीन जबकि कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट हासिल किए.
200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा. ईशान किशन बिना खाता खोले स्टार्क की गेंद पर कैच आउट हुए. इसी स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए. वो भी खाता नहीं खोल पाए. जबकि इसी ओवर में श्रेयस अय्यर खराब शॉट खेलकर पविलियन लौट गए. उन्होंने हेजलवुड की गेंद पर वार्नर को कैच दिया. ख़बर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 33 रन था.
वीडियो: वर्ल्ड कप सॉन्ग पर फ़ैन्स के रिएक्शन देखे?

