The Lallantop

शाहरुख खान स्टारर 'किंग' में कैमियो करेंगे रणवीर सिंह?

दावा किया जा रहा है कि वो 'किंग' में एक सीक्रेट मैसेंजर का रोल करेंगे.

Advertisement
post-main-image
'किंग' को 350 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया जा रहा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणवीर सिंह ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'किंग' में एक कैमियो रोल किया है, जिसमें वे दीपिका पादुकोण और सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे और एक सीक्रेट मैसेंजर का किरदार निभाएंगे।
  • रणवीर सिंह ने दो हफ्ते पहले साउथ अफ्रीका में फिल्म के क्लाइमैक्स शूट के दौरान अपना कैमियो शूट किया, दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी के कारण रणवीर उनसे मिलने गए थे।
  • फिल्म 'किंग' में कई बड़े सितारे शामिल हैं और यह 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी, रणवीर का कैमियो इस मल्टीस्टारर फिल्म की एक विशेष बात माना जा रहा है।

Shah Rukh Khan स्टारर King में एक और बड़ा नाम जुड़ता दिखाई दे रहा है. खबर है कि Dhurandhar के ठीक बाद Ranveer Singh इस मल्टीस्टारर फिल्म में नजर आएंगे. ये एक कैमियो रोल होगा जिसमें वो Deepika Padukone और Suhana Khan के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# ‘किंग’ में क्या रोल करेंगे रणवीर सिंह?

रणवीर ने 'धुरंधर' में जासूस का किरदार निभाया था. 'किंग' में भी उनका कैरेक्टर थोड़ा मिस्टिरियस बताया जा रहा है. इंटरनेट पर चर्चा है कि वो एक सीन वाले छोटे-से कैमियो रोल में नजर आएंगे. उनका किरदार फिल्म में एक ऐसा सीक्रेट मैसेंजर होगा, जो शाहरुख के लिए काम करता है. दावा किया जा रहा है कि मूवी के एक टेन्स सिचुएशन पर वो सुहाना को शाहरुख की तरफ से एक कॉन्फिडेन्शियल लेटर देंगे. उस लेटर में दुश्मनों से बचने और सेफ लोकेशन तक जाने का पूरा रोडमैप होगा.

Advertisement

# रणवीर ने अपना कैमियो कब शूट किया? 

रणवीर केवल इस एक सीन के लिए ही फिल्म में नजर आएंगे. खबर है कि उन्होंने दो हफ्ते पहले इसकी शूटिंग भी कर ली है. दरअसल, पिछले दिनों सिद्धार्थ आनंद साउथ अफ्रीका में ‘किंग’ का क्लाइमैक्स शूट कर रहे थे. चूंकि दीपिका मूवी में अहम किरदार निभा रहीं और इस वक्त प्रेग्नेंट भी हैं, इसलिए रणवीर उनसे मिलने गए थे. इंटरनेट पर एक वीडियो लीक हुआ था, जहां शाहरुख और दीपिका किसी गाने की शूटिंग कर रहे थे. वहीं पास में रणवीर अपने बेटी को गोद में लिए दिखाई दिए. लोग अनुमान लगा रहे कि उन्होंने इसी विजिट के दौरान अपना कैमियो शूट किया था. हालांकि मेकर्स ने ऑफ़िशियली अब तक इस बात को कन्फर्म नहीं किया है. पर यदि ऐसा होता है, तो ये ‘किंग’ की बड़ी हाइलाइट्स में से एक होगा.

# ‘किंग’ की पूरी स्टारकास्ट

Advertisement

सौरभ शुक्ला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'किंग' में बॉलीवुड के 70 परसेंट एक्टर्स काम कर रहे हैं. वैसे तो ये अतिशयोक्ति है, मगर इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि सिद्धार्थ आनंद ने इस मूवी में काफी बड़ी कास्ट को असेम्बल किया है. शाहरुख, दीपिका, सुहाना के अलावा इसमें अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अभय वर्मा, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और अक्षय ओबेरॉय भी काम कर रहे. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वीडियो: ‘किंग’ से शाहरुख खान तोड़ेंगे 3000 करोड़ का रिकॉर्ड?

Advertisement