वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. जहां मुंबई के वानखेड़े मैदान पर टीम इंडिया के सामने होगी न्यूजीलैंड की टीम (IND vs NZ). पिछली बार सेमीफाइनल में चूकने वाली इंडियन टीम इस बार पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. बस सामने रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) जैसे प्लेयर हैं, जो इंडियन टीम के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं. रविंद्र के अलावा केन विलियमसन (Kane Williamson) एक और ऐसे प्लेयर हैं, जिनको लेकर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इंडियन टीम को आगाह किया है.
सुनील गावस्कर के मुताबिक केन विलियमसन स्पिन को अच्छे तरीके से खेलना जानते हैं, ऐसे में वो स्पिनर्स के खिलाफ अटैक कर सकते हैं. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,
टीम इंडिया कर रही रचिन के लिए तैयारी, लेकिन सुनील गावस्कर ने बताया कौन होगा असली खतरा
World Cup 2023 के पहले सेमीफाइनल से पहले Kane Williamson को लेकर Sunil Gavaskar ने इंडियन टीम को आगाह किया है.
.webp?width=360)

''विलियमसन एक दिग्गज खिलाड़ी हैं और ये मायने नहीं रखता कि वो लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्होंने रन बनाए हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट से दूर रहने से बहुत ज्यादा अंतर पड़ने वाला है. वो टर्न से निपटने के लिए अपने कदमों का बहुत अच्छा इस्तेमाल करते हैं. वो बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें कुलदीप यादव को भी खेलने में किसी तरह की परेशानी होगी. वो जानते होंगे कि कुलदीप यादव से कैसे निपटना है.''
सनी पाजी ने आगे कहा,
‘’वो स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान देंगे लेकिन अगर ढीली गेंद मिलती है तो उस पर बाउंड्री भी लगाएंगे. हमने 2019 में केन विलियमसन का यह रूप नहीं देखा था. लेकिन यहां जरूरत पड़ने पर हमने उन्हें लंबे शॉट भी लगाते हुए भी देखा है. और वो कुलदीप यादव के खिलाफ भी ऐसा ही रवैया अपना सकते हैं.''
बताते चलें कि चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के अधिकतर मैच में बाहर रहने वाले विलियमसन पूरी तरह से फिट हैं. और पूरी तरह से फॉर्म में भी हैं. इस टूर्नामेंट में विलियमसन ने अब तक सिर्फ तीन मुकाबले ही खेले हैं. जिसमें उनके नाम 93.50 की औसत से कुल 187 रन है. उनके नाम दो हाफ सेंचुरी है. इसमें पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 95 रन्स की पारी भी शामिल है. इसके अलावा विलियमसन को इंडियन पिच पर खेलने और यहां कप्तानी करने का काफी अनुभव है. ऐसे में विलियमसन से टीम इंडिया को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
वीडियो: रोहित शर्मा कप्तान, लीडर, लेजेंड कुछ इस तरह से बने



















