The Lallantop

LPG सिलेंडर से क्रेडिट कार्ड तक... 1 मई से देश में हो गए ये 5 बड़े बदलाव

1 May Rule Change News: 1 मई 2026 से देश में कई बड़े फाइनेंशियल चेंज हो गए हैं. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर एलपीजी डिलीवरी सिस्टम तक में बदलाव देखने को मिला है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI Credit Card में भी बदलाव हुआ है. आइए ऐसे ही पांच बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं.

Advertisement
post-main-image
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 1 मई से 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की वृद्धि कर दी गई है, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.50 रुपये हो गई है।
  • सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने एलपीजी की बढ़ती मांग और आपूर्ति लागत के कारण कीमतों में बदलाव और वितरण प्रक्रिया को संशोधित करने का निर्णय लिया।
  • एलपीजी डिलीवरी के लिए नए ऑथेंटिकेशन कोड प्रणाली लागू होने के कारण उपभोक्ताओं को ओटीपी साझा करना होगा, जिससे वितरण प्रक्रिया अधिक नियंत्रित और पारदर्शी होगी।

आज 1 मई से देश में कुछ फाइनेंशियल बदलाव हुए हैं. इन बदलावों का सीधा असर हमारे और आपके ऊपर पड़ सकता है. सबसे पहले बात LPG की करते हैं. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है. सभी सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब 3,071.50 रुपये हो गई है. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Advertisement
LPG बुकिंग से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन तक के नियम बदले

1 May से LPG सिलेंडर बुकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव लागू हो गया है. मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत शहरी क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के बीच कम से कम गैप 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. इसी तरह से ग्रामीण इलाकों में यह गैप 45 दिन तक हो सकता है.

इसके अलावा 1 मई से एलपीजी डिलीवरी के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम को अनिवार्य कर दिया गया है. लोग अब केवल अपनी सिलेंडर बुक या रसीद दिखाकर सिलेंडर प्राप्त नहीं कर सकेंगे. इसके बजाय, बुकिंग के समय उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. इसे सिलेंडर पहुंचाने वाले कर्मचारी के साथ साझा करना होगा ताकि लेनदेन पूरा हो सके.

Advertisement

ये भी पढ़ें: EPFO वाली मिनिमम पेंशन 1,000 से 7,500 रुपये होने वाली है? मेंबर्स का बेड़ा पार हो जाएगा

उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी में बड़ा बदलाव

सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार बेस्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है. एलपीजी के जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, उन्हें इसे तुरंत पूरा कर लेना चाहिए. हालांकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंत्रालय ने साफ किया है कि यह काम केवल उन लोगों को करना होगा जिन्होंने पहले यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है.

ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम लागू

भारत में ऑनलाइन गेमिंग के नियम बड़े स्तर पर बदल गए हैं.  इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि देशभर में एक मई से ऑनलाइन गेमिंग के प्रमोशन और रेगुलेशन से जुड़े नियम लागू किये गए हैं. यह कानून पिछले साल अगस्त में संसद में पारित हुआ था. इसका मकसद देश में ऑनलाइन गेमिंग की निगरानी करना है. ऑनलाइन मनी गेम्स के बढ़ते खतरे से बचाना और ई-स्पोर्ट्स तथा ऑनलाइन सोशल गेम्स के लिए एक अनुकूल ढांचा तैयार करना है. साथ ही ऐसे ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स से लोगों को बचाना भी है, जो आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और सामाजिक समस्याएं पैदा कर सकते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ऑफिस में अब छुट्टियां बचाओ, पैसा कमाओ... नया लेबर कोड लागू होने से हर साल मिलेगा पैसा

SBI Credit Card की लिमिट बदली

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड की लिमिट में शुक्रवार, 1 मई से बड़ा बदलाव किया गया है. यह बदलाव SBI BPCL क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा. बैंक के मुताबिक 1 मई से इन कार्डधारकों को सालभर में 1 लाख रुपये तक खर्च करने पर एनुअल फीस में छूट मिलेगी. अभी तक इस कार्ड की सालाना फीस 499 रुपये थी. पहले 50,000 रुपये खर्च करने पर भी यह फीस माफ हो जाती थी, लेकिन अब इसके लिए ज्यादा खर्च करना होगा.

वीडियो: कोलकाता में आधी रात बवाल, तुरंत EC की कॉन्फ्रेंस, क्या सामने आया?

Advertisement