पाकिस्तान और साउथ अफ़्रीका के बीच World Cup 2023 का लीग मैच खेला गया. इस मैच के दौरान अंपायर के एक फ़ैसले ने ट्विटर पर खूब चर्चा बटोरी. हुआ ये कि कंकशन सब्सिट्यूट बनकर आए उसामा मीर ने रसी वैन डर डुसें को आउट किया. इसके साथ ही उसामा कंकशन सब्सिट्यूट आकर विकेट लेने वाले पहले बोलर बन गए.
पाकिस्तान मैच में हुई फ़ुटेज़ से छेड़छाड़, फ़ैन्स ने ये कैसे आरोप लगा दिए!
DRS और मैच फ़ुटेज़ में गड़बड़ कर पहुंचाया पाकिस्तान को फायदा?


लेकिन बात इतनी सी नहीं है. गेंद जैसे ही डुसें के पैड से टकराई, अंपायर पॉल राइफ़ल ने तुरंत ही उंगली उठा दी. और ये देख डुसें ने DRS ले लिया. हॉट स्टार पर दिखे शुरुआती रीप्लेज़ में पता लगा कि गेंद स्टंप्स मिस कर रही थी. लेकिन फिर तुरंत ही ये बदलकर, 'अंपायर्स कॉल' हो गया. और डुसें को वापस जाना पड़ा.
यह भी पढ़ें: बाबर महान, अजी आपने महान पाकिस्तानी प्लेयर्स देखे कहां हैं?
और ये देखते ही सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर रिएक्शंस की बारिश हो गई. कई लोगों ने तो यहां तक बोल दिया कि पाकिस्तान को ये विकेट दिलाने के लिए फ़ुटेज़ से छेड़छाड़ की गई. एक फ़ैन ने लिखा,
'वैन डर डुसें के विकेट के लिए फुटेज़ से छेड़छाड़ हुई. हॉट स्टार की फ़ीड साफ़ दिखा रही थी कि विकेट्स मिसिंग हैं. और फिर वहां उससे भी छेड़छाड़ की गई. चल क्या रहा है?'
एक और फ़ैन ने लिखा,
'वैन डर डुसें का आउट, पहले लगा नॉट आउट और फिर आउट.'
एक और फ़ैन लिखता है,
'एक सेकंड से कम वक्त में बॉल ट्रैकिंग में ये दिखा. लेकिन बाद में विकेट्स मिसिंग को बदलकर अंपायर्स कॉल कर दिया गया और वैन डर डुसें को आउट दिया गया. ये हुआ क्या.'
एक और फ़ैन ने लिखा,
‘यहां कुछ तो गड़बड़ है. वैन डर डुसें को इस पर आउट दिया गया.’
एक दूसरे फ़ैन ने लिखा,
'दुर्भाग्यशाली वैन डर डुसें, यह कठिन था. इस वर्ल्ड कप में वह छठी बार स्पिनर द्वारा आउट हुए.'
आउट होने से पहले डुसें ऐडन मार्करम के साथ 54 रन की साझेदारी कर चुके थे. उन्होंने धीमे-धीमे आगे बढ़ते हुए 21 रन जोड़ लिए थे. दोनों की बैटिंग के दम पर साउथ अफ़्रीका का टोटल 100 के पार जा चुका था. डुसें क्रीज़ पर जम चुके थे. लेकिन तभी उसामा ने उन्हें फंसा लिया.
बात मैच की करें तो पाकिस्तान ने पहले बैटिंग की. पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म ने 50 और सउद शकील ने 52 रन बनाए. जबकि शादाब खान ने 36 गेंदों पर 43 रन बनाए. मोहम्मद रिज़वान ने 31 और मोहम्मद नवाज़ ने 24 रन का योगदान दिया. साउथ अफ़्रीका के लिए तबरेज़ शम्सी ने चार विकेट निकाले. जबकि मार्को येनसन ने तीन और जेराल्ड कोएटज़ी ने दो विकेट अपने नाम किए.
जवाब में साउथ अफ़्रीका को ठीकठाक शुरुआत मिली. ओपनर्स ने 3.3 ओवर्स में 34 रन जोड़ डाले. इसी स्कोर पर क्विंटन 14 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए. जबकि तेंबा बवुमा ने 28 रन जोड़े. ऐडन मार्करम ने 91 रन की पारी खेली. जबकि डेविड मिलर 29, मार्को येनसन 20 रन बनाकर आउट हुए.
वीडियो: हार्दिक पंड्या चोट के चलते तीन मैच से बाहर थे, ये अपडेट और डरा देगी



















