The Lallantop

FWICE के बैन पर रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, क्या बोले?

रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने कहा- "रणवीर ने ऐसे मौकों पर उन्होंने हमेशा ही संयम और विनय को चुना है. वो आगे भी ऐसा ही करेंगे."

Advertisement
post-main-image
'डॉन 3' विवाद में 25 मई को FWICE की तरफ़ से बैन के बाद रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी.

Ranveer Singh पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंम्पलॉइज़ (FWICE) ने बैन लगा दिया है. प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, टेक्नीशियंस को भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी रणवीर के साथ काम नहीं करेगा. अब जब तक रणवीर Farhan Akhtar फेडरेशन के साथ बैठकर Don 3 वाले इस मसले का हल नहीं निकालते, तब तक रणवीर पर ये बैन लगा रहेगा. फ़रहान ने तो बीते दिनों इस विषय पर दी हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से चर्चा की थी. मगर जब से ये पूरा बखेड़ा हुआ है, रणवीर की तरफ़ से अब तक तक कोई स्टेटमेंट नहीं आया था. बैन लगने के कुछ घंटों बाद, अब जाकर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है. हिंदुस्तान टाइम्स से चर्चा में उनके प्रवक्ता ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रैंचाइज़ से जुड़े हर इंसान का बहुत सम्मान करते हैं. हाल ही में ‘डॉन 3’ को लेकर जो भी बातें सामने आईं, उन पर उन्होंने जानबूझकर चुप्पी बनाए रखी. उनका मानना है कि प्रोफेशनल मामलों और निजी समीकरणों को हमेशा पूरी गरिमा, समझदारी और एक-दूसरे का सम्मान करते हुए संभाला जाना चाहिए.”

इस मामले के बाद रणवीर के बारे में कई तरह की बातें कही गईं. मगर रणवीर सिंह ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इस बारे में उनके स्पोक्सपर्सन ने कहा,

Advertisement

“रणवीर को लेकर समय-समय पर कई तरह के नैरेटिव और अटकलें सामने आई हैं. मगर उन्होंने कभी भी सार्वजनिक तौर पर इनका जवाब देना और अनुमानों को बढ़ावा देना ज़रूरी नहीं समझा. उनका पूरा ध्यान अपने काम और अपने अगले कमिटमेंट्स पर है. वो आज भी इस फ्रैंचाइज़ से जुड़े सभी लोगों के लिए बहुत सम्मान और अच्छी भावनाएं रखते हैं. और इसकी सफलता की कामना करते हैं. ऐसे मौकों पर उन्होंने हमेशा ही संयम और विनय को चुना है. और आगे भी वो इसी तरह काम करेंगे.”

FWICE ने 25 मई को रणवीर के खिलाफ़ एक नॉन को-ऑपररेशन डायरेक्टिव जारी किया. पदाधिकारियों के मुताबिक फेडरेशन ने ये कदम फिल्म के स्टेकहोल्डर्स और फेडरेशन के प्रति रणवीर के रवैये के चलते उठाया गया है. इस डायरेक्टिव में लिखा है,

“सभी प्रोड्यूसर्स, प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन्स और इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों से FWICE की अपील है कि वो फेडरेशन के साथ मिलकर ऐसी नॉन-प्रोफेशनल प्रैक्टिस को रोकने और खत्म करने में सहयोग करें. ये कदम उठाया जाना भारतीय फिल्म-टीवी इंडस्ट्री और उससे जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के हित में बहुत ज़रूरी है.”

Advertisement
letter
FWICE ने ये डायरेक्टिव जारी किया है. 

कुल जमा बात ये है कि जब तक इस मामले का निराकरण नहीं हो जाता, फेडरेशन चाहती है कि कोई भी प्रोड्यूसर रणवीर को अपनी फिल्म में काम न दे. हालांकि, FWICE ने ये जानकारी भी दी, कि  प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ समय पहले रणवीर ने उन्हें एक और ई-मेल भेजा था. संस्था उसे कंसिडर कर रही है. लेकिन रणवीर पर बैन तब तक लगा रहेगा, जब तक ये मामला सुलझ नहीं जाता. संस्था ने स्पष्ट किया है कि अगर रणवीर अपना पक्ष रखना चाहते हैं, तो उन्हें फ़रहान और FWICE  मेम्बर्स से रूबरू मिलना होगा. तब ही उनका पक्ष सुना जाएगा. 

वीडियो: रणवीर सिंह का ‘डॉन 3’ फिल्म का विवाद सुलझा, लेकिन कैसे?

Advertisement