आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तरह, हमारे पास तीन स्टैंडबाय होंगे. ऋषभ पंत और अंबति रायडू क्रमश: पहले और दूसरे स्टैंडबाय होंगे. सैनी बॉलिंग स्टैंडबाय होंगे.’30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने 15 अप्रैल को 15 नामों की घोषणा की थी. विराट कोहली की कप्तानी में भारत की टीम पहली बार वर्ल्ड कप खेलेगी.
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चाहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी स्टैंड बाय खिलाड़ी अंबाती रायडू ऋषभ पंत नवजीत सैनी भारतीय टीम को वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले दो प्रैक्टिस मैच खेलने हैं. ये मैच 25 मई को न्यूज़ीलैंड से और 28 मई को बांगलादेश खेला जाना है. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ 5 जून को खेलेगी.वीडियो- धोनी का अंपायरों को धमकाना उनके फैंस को भा नहीं रहा है













