The Lallantop

World Cup 2019 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल और विजयशंकर को मौका

सभी नामों की पूरी लिस्ट देखिए...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए आज भारतीय टीम ने 15 नामों की घोषणा कर दी है. विराट कोहली की कप्तानी में भारत की टीम पहली बार वर्ल्ड कप खेलेगी.

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चाहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या,  रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी 15 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने भी अपनी टीम का एलान किया है. 25 अप्रैल तक सभी टीमों को अपनी वर्ल्ड कप टीम की घोषणा करनी है. न्यूज़ीलैंड की टीम ने सबसे पहले 3 अप्रैल को अपनी टीम अनाउंस की थी. वर्ल्ड कप 2019 इंग्लैंड में खेला जा रहा है. भारतीय टीम को वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले दो प्रैक्टिस मैच खेलने हैं. ये मैच 25 मई को न्यूज़ीलैंड से और 28 मई को बांगलादेश खेला जाना है. भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ 5 जून को खेलना है.

भारतीय टीम का वर्ल्ड कप शेड्यूल

5 जून: इंडिया वर्सेज साउथ अफ्रीका 9 जून: इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया 13 जून: इंडिया वर्सेज न्यूज़ीलैंड 16 जून: इंडिया वर्सेज पाकिस्तान 22 जून: इंडिया वर्सेज अफ़गानिस्तान 27 जून: इंडिया वर्सेज वेस्ट इंडीज़ 30 जून: इंडिया वर्सेज इंग्लैंड 2 जुलाई: इंडिया वर्सेज बांग्लादेश 6 जुलाई: इंडिया वर्सेज श्रीलंका वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाना है.
वीडियो- हार्दिक पंड्या ने धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को पूरी तरह कॉपी कर लिया है

Advertisement
Advertisement