वुशु खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी को आखिरी समय में एशियन गेम्स से बाहर कर दिया गया. उन्होंने इसे लेकर वीडियो शेयर किया और अपनी जान लेने तक की बात कही. हालांकि, दो दिन के अंदर उनके सुर बदल गए हैं. कुछ समय पहले तक फेडरेशन पर सारे आरोप लगाने वाली दिव्यांशी ने दावा किया है कि उन्हें इस खेल संस्था का पूरा समर्थन मिल रहा है.
दिव्यांशी चौधरी का यू-टर्न, वुशु प्लेयर ने कहा- फेडरेशन को मेरी फिक्र है
दिव्यांशी ने फेडरेशन को लेकर तो अपने आरोपों पर यू-टूर्न ले लिया है. उनका कहना है कि फेडरेशन अब उनके साथ हैं. हालांकि उनकी जगह एशियन गेम्स जा रही दिग्गज खिलाड़ी रोशिबिना के खिलाफ उनकी नाराजगी खत्म नहीं हुई है.

दिव्यांशी ने अपने पुराने वीडियो के दो दिन बाद फिर से एक वीडियो शेयर किया. इस बार उन्होंने भारतीय वुशु महासंघ (डब्ल्यूएआई) के फैसले को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने नए वीडियो में कहा,
मेरे फेडरेशन ने मुझे समझाया कि फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण है. ताकि मैं भविष्य में भारत के लिए पदक जीत सकूं. मैं सोच रही थी कि फेडरेशन मेरा साथ नहीं दे रहा है. लेकिन अब मुझे समझ आ गया है कि वह मेरे साथ है. 2030 में होने वाले एशियाई खेलों के लिए मुझे अपना पूरा समर्थन देगा.
दिव्यांशी ने आगे कहा,
दिव्यांशी ने रोशिबिना पर लगाए आरोपमहासंघ चाहता है मैं चोट से पूरी तरह उबर जाऊं और फिर वापसी करूं. पहले मुझे यह बात समझ नहीं आई. यहां तक कि खेल मंत्री (मनसुख मांडविया) ने भी मुझे चोट से उबरने के महत्व को समझाया.
दिव्यांशी ने फेडरेशन को लेकर तो अपने आरोपों पर यू-टूर्न ले लिया है. लेकिन, दिग्गज खिलाड़ी रोशिबिना के खिलाफ उनकी नाराजगी खत्म नहीं हुई है. दिव्यांशी ने कहा कि रोशिबिना देवी ने उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया. रोशिबिना ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. दिव्यांशी ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि एक खिलाड़ी इस हद तक गिर सकता है. उनके इस बयान पर अभी तक फेडरेशन की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है.
ये भी पढ़ें- हॉकी इंडिया ने DG कमांडर को भेजा नोटिस, जर्सी विवाद भी है कारण
क्या था मामला?खेल मंत्रालय ने 22 अगस्त को जो सूची जारी की थी, उसमें दिव्यांशी को आइची-नागोया एशियन गेम्स के लिए सात सदस्यीय वुशु टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, बाद में फेडरेशन ने बताया कि दिव्यांशी चोटिल हैं, और इसी वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह दो बार की एशियन गेम्स मेडलिस्ट और दिग्गज खिलाड़ी नोरम रोशिबिना देवी को मौका दिया गया. इसके बाद, दिव्यांशी ने वीडियो शेयर किया. वह वीडियो में काफी रो रही थीं. उन्होंने कहा कि चोट के बावजूद डॉक्टर ने उन्हें खेलने की अनुमति दी थी. उन्हें इंडिया किट मिली, उन्हें सेंड ऑफ सेरेमनी में भी भेजा गया. इसके बाद, उन्हें बाहर कर दिया गया.
वीडियो: फिक्सिंग में फंसा पाकिस्तान, मोहसिन नक़वी और मोहम्मद रिज़वान पर टिकी नजर












