The Lallantop

बुमराह-सिराज की तो खूब बात होती है, लेकिन IPL में 200 विकेट लेने वाले भुवी का जिक्र क्यों नहीं?

IPL 2026 : Delhi Capitals के ख‍ि‍लाफ Bhuvneshwar Kumar ने शानदार बॉलिंग की. उन्होंने पावरप्ले में ही DC के तीन जरूरी विकेट चटका दिए.

Advertisement
post-main-image
भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के ख‍िलाफ 3 अहम विकेट चटकाए. (फोटो-AP)

आजकल जब भी भारतीय तेज गेंदबाजी की बात होती है, तो महफ़िल जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) लूट ले जाते हैं. टीम इंडिया का कोई भी दौरा हो या वर्ल्ड कप का सेलेक्शन, अमूमन इन्हीं नामों का पर्चा कटता है. लेकिन, इस चकाचौंध के बीच हम उस गेंदबाज को कैसे भूल जाते हैं जो खामोशी से अपना काम कर रहा है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बात हो रही है स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की. वो गेंदबाज जो नवंबर 2022 से टीम इंडिया की नीली जर्सी से दूर है, लेकिन आईपीएल में लगातार अपनी कंसिस्टेंसी से गदर काट रहा है. 

200 विकेट लेने वाले पहले पेसर

बीच में एक दौर आया था जब अक्सर कहा जाने लगा था कि भुवी की स्पीड कम हो गई है और उनकी गेंदों में वो पहले जैसी बात नहीं रही. लेकिन इस दिग्गज ने अपनी फिटनेस और स्पीड दोनों पर खामोशी से काम किया है. अब वो बढ़ी हुई रफ्तार के साथ जब गेंद को दोनों तरफ हवा में तैराते हैं, तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के होश उड़ जाते हैं. अपनी इसी निरंतरता और धारदार गेंदबाजी के दम पर भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. ओवरऑल युजवेंद्र चहल के बाद वो केवल दूसरे ही गेंदबाज हैं, जिन्होंने ये कारनामा किया है.

Advertisement
बेंगलुरु में पुराने रंग में दिखे भुवी

बेंगलुरु के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ भुवी ने जो स्पेल डाला, वो कतई जबड़ था. पहले ही ओवर से गेंद उनके इशारों पर नाच रही थी. बल्लेबाज समझ ही नहीं पा रहे थे कि गेंद टप्पा खाकर अंदर आएगी या बाहर जाएगी. उनकी इस शानदार स्विंग का पहला शिकार बने पाथुम निसांका. भुवी की एक तीखी इन-स्विंगर निसांका के पैड्स पर जाकर लगी और अंपायर की उंगली हवा में उठ गई. यह विकेट साफ सबूत था कि भुवी की सीम मूवमेंट और रफ़्तार का तालमेल आज भी कितना गजब का है.

ये भी पढ़ें : जितेश ने RCB को फंसा दिया! टॉप ऑर्डर कोलैप्स पर हीरो बनना चाहते थे पर काम खराब कर गए

दूसरे ओवर में ही तोड़ दी दिल्ली की कमर

अगर आपको लग रहा है कि बात यहीं खत्म हो गई, तो जरा रुकिए. भुवी जब अपना दूसरा ओवर लेकर आए, तो उन्होंने दिल्ली के मिडिल ऑर्डर को ही तहस-नहस कर दिया. सबसे पहले उन्होंने अपनी चालाकी भरी लेंथ से करुण नायर को फंसाया और एक गलत शॉट खेलने पर मजबूर कर दिया. इसके तुरंत बाद, युवा समीर रिज़वी को विकेट के पीछे कैच कराकर पवेलियन का रास्ता नापने पर मजबूर कर दिया. इस स्पेल के दौरान दिल्ली की टीम पूरी तरह से लड़खड़ाती नजर आई और भुवी लगभग 'अनप्लेएबल' लग रहे थे.

Advertisement
पुरानी गेंद से भी बल्लेबाजों को किया खामोश

भुवनेश्वर की खासियत सिर्फ नई गेंद से स्विंग कराना नहीं है, बल्कि पुरानी गेंद पर उनका कंट्रोल भी बेमिसाल है. जब वो अपने दूसरे स्पेल के लिए लौटे, तो उन्होंने अपने अनुशासन को जरा भी नहीं डगमगाने दिया. अपने तीसरे ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए.

सटीक यॉर्कर और चालाक वेरिएशंस के जरिए उन्होंने बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका ही नहीं दिया. आखिरी ओवर्स में ट्रिस्टन स्टब्स ने जरूर एक बाउंड्री निकाली, लेकिन कुल मिलाकर भुवी ने पूरी दिल्ली कैपिटल्स को एक-एक रन के लिए तरसा दिया.

सवाल वही है कि क्या लगातार शानदार प्रदर्शन, स्पीड में सुधार और 200 विकेटों के इस ऐतिहासिक आंकड़े के बाद भी भुवी को वो चर्चा नहीं मिलनी चाहिए, जिसके वो असल हकदार हैं? चयनकर्ता भले ही अभी उनकी तरफ नहीं देख रहे हों, लेकिन भुवी ने बता दिया है कि उनके तरकश में अभी भी बहुत तीर बाकी हैं.

वीडियो: Quinton De Kock ने पहले ही मैच में लगाई सेंचुरी, लेकिन मुंबई फिर भी हार गई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement