The Lallantop

PSL में खत्म नहीं हो रहा ड्रामा! असली प्लेयर के साथ रिप्लेसमेंट खिलाड़ी भी मैदान पर खेलने उतरा

मैच से पहले क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने घोषणा की थी कि श्रीलंका के अनुभवी प्लेयर दिनेश चांडीमल टीम में न्यूजीलैंड के बैटर बेवन जैकब्स की जगह लेंगे. लेकिन, टॉस के दौरान उस वक्त कन्फ्यूजन पैदा हो गया,जब क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कैप्टन सऊद शकील ने बताया कि दिनेश चांडीमल और बेवन जैकब्स दोनों ही प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं.

Advertisement
post-main-image
क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने लाहौर कलंदर्स को 6 विकेट से हराया. (फोटो- X)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कुछ न कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिससे उसका मजाक अपने आप बन जाता है. हाल के दिनों में देखा जाए, तो PSL 2026 में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जब लोग हंसने पर मजबूर हो गए. कभी प्लेयर्स की जर्सी का कलर गेंद पर लग गया, तो कभी असली प्लेयर रिप्लेसमेंट हुए खिलाड़ी के साथ मैदान पर खेलने उतर पड़ा. यह अजीबोगरीब घटना क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के मैच में हुई. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान सुपर लीग अब क्रिकेट लीग की जगह कॉमेडी शो बनती आ रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मैच में क्या हुआ?

17 अप्रैल को पाकिस्तान सुपर लीग के 26वें मैच में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीमें आमने-सामने थीं. यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में हुआ. इस मैच से पहले क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने घोषणा की थी कि श्रीलंका के अनुभवी प्लेयर दिनेश चांडीमल टीम में न्यूजीलैंड के बैटर बेवन जैकब्स की जगह लेंगे. लेकिन, टॉस के दौरान उस वक्त कन्फ्यूजन पैदा हो गया, जब क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कैप्टन सऊद शकील ने बताया कि दिनेश चांडीमल और बेवन जैकब्स दोनों ही प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं. यह बात पहले किए गए अनाउंसमेंट के एकदम उलट थी. इसके बाद, पीएसएल को ट्रोल किया गया.

ये भी पढ़ें: गुजरात के खिलाफ मैच के बाद, क्या टीम से बाहर हो जाएंगे रिंकू सिंह?

Advertisement
लास्ट टाइम पर हुआ बदलाव

इस घटना पर बाद में फ्रेंचाइजी ने क्लेरिफिकेशन दिया. क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के जनरल मैनेजर नबील हाशमी बताया कि टीम के प्लेयर टॉम करन बीमार पड़ गए थे. इसकी वजह से लास्ट टाइम में योजनाओं में बदलाव करना पड़ा. चांडीमल को जैकब्स के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. उन्हें इसके बजाय टॉम करन की जगह टीम में शामिल किया गया. इस तरह चंडीमल और जैकब्स दोनों को ही एक ही प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला.

नबील हाशमी की एक्स पर पोस्ट
नबीव हाशमी की एक्स पर पोस्ट
6 विकेट से जीता क्वेटा ग्लैडिएटर्स

कराची के नेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में ऑल  आउट होकर 134 रन बनाए. लाहौर के लिए सबसे ज्यादा 33 रन हसीबुल्लाह के बल्ले से निकले. उनके अलावा उसामा मीर ने 22 रन बनाए. क्वेटा की ओर से बेहतरीन बॉलिंग करते हुए जहांदाद खान और उस्मान तारिक ने 3-3 विकेट लिए.

क्वेटा ने जीत के लिए 135 रनों का टारगेट 16.2 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. क्वैटा ग्लैडिएटर्स के लिए सबसे ज्यादा 63 रन रिली रोसोव ने बनाए. उनके अलावा हसन नवाज ने 49 रनों की पारी खेली. 

Advertisement

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement