The Lallantop

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा फ्लॉप होने के बाद अब नहीं खेलना चाहते T20I!

पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha का T20I से मन भर गया है. आगा अपना वर्कलोड मैनेज करना चाहते हैं, ताकि अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप के लिए बेहतर तैयारी कर सकें.

Advertisement
post-main-image
सलमान अली आगा T20I क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहते हैं. (फोटो-AP)

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) का T20I से मन भर गया है. वो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से ब्रेक लेना का मन बना चुके हैं. आगा अपना वर्कलोड मैनेज करना चाहते हैं, ताकि अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप के लिए बेहतर तैयारी कर सकें. आगा ने स्वीकार किया कि उनका प्रदर्शन हाल के समय में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. आगा ने कहा कि वो लगातार ये सोचते रहते हैं कि अपने खेल को कैसे बेहतर बनाया जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सलमान आगा ने क्या कहा?

पाकिस्तान के T20I कप्तान सलमान अली आगा के लिए PSL भी साधारण ही रहा है. इसे लेकर उन्होंने कहा,

मुझे काफी चिंता रहती है. मैं सोचता रहता हूं कि मेरा वर्ल्ड कप अच्छा नहीं गया और पाकिस्तान सुपर लीग भी अच्छा नहीं जा रहा. अभी ODI वर्ल्ड कप काफी दूर है और हम उसी पर फोकस करेंगे. इस साल दिसंबर तक कोई T20I मैच भी नहीं है.

Advertisement

सलमान अली आगाा ने साफ संकेत दिया कि PSL खत्म होने के बाद उनका पूरा ध्यान ODI और टेस्ट क्रिकेट पर रहेगा. आगा ने कहा,

PSL के बाद मेरा फोकस ODI और टेस्ट क्रिकेट पर रहेगा. अगर मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए T20 क्रिकेट से ब्रेक लेना जरूरी है, तो मैं जरूर ऐसा करूंगा.

सलमान अली आगा का मानना है कि 50 ओवर का वर्ल्ड कप हर खिलाड़ी के करियर का सबसे बड़ा मंच होता है. वह उसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं. उन्होंने कहा,

Advertisement

50 ओवर का वर्ल्ड कप हर खिलाड़ी के लिए बहुत खास होता है और मेरे लिए भी होगा. अगर मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कुछ भी करना पड़ा, तो मैं करूंगा.

ये भी पढ़ें : रहाणे का डिसीजन टीम पर पड़ा भारी! रबाडा-सिराज ने KKR को बैकफुट पर ला दिया

कब होगा अगला ODI वर्ल्ड कप? 

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप अगले साल अक्तूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट में कुल 54 मुकाबले होने हैं, जिनमें से 44 साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे. बाकी 10 मुकाबले जिम्बाब्वे और नामीबिया में होंगे.

सलमान अली आगा ने  पीएसएल को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि पीएसएल खिलाड़ियों की पहचान करने का एक बेहतरीन मंच है, लेकिन सिर्फ लीग के प्रदर्शन के आधार पर किसी खिलाड़ी को सीधे पाकिस्तान टीम में शामिल करना सही नहीं है. उन्होंने कहा,

मेरे हिसाब से PSL से खिलाड़ियों की पहचान होनी चाहिए. इसके बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट में भेजा जाना चाहिए. वहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और फिर पाकिस्तान टीम में मौका मिलना चाहिए.

सलमान अली आगा ने यह भी कहा कि ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें PSL से सीधे पाकिस्तानी टीम में जगह मिली. लेकिन, वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल नहीं हो सके. उनके मुताबिक, PSL खिलाड़ियों को खोजने का अच्छा प्लेटफॉर्म है, लेकिन उन्हें सीधे राष्ट्रीय टीम में भेजना जोखिम भरा फैसला हो सकता है. 

टीम में खुद जगह डिजर्व नहीं करते सलमान

हालांकि, अगर आप उनके आंकड़ों पर नज़र डालेंगे तो पता लगेगा कि वो खुद T20I टीम में जगह पाने के लायक नहीं हैं. 52 मुकाबलों में उन्होंने महज 22.9 के औसत से 916 रन ही बनाए हैं. अभी हाल ही में खत्म हुए T20I वर्ल्ड कप 2026 में सलमान ने 6 पारियों में महज 60 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 10 और स्ट्राइक रेट 130 का रहा था.

वहीं, PSL 2026 की बात करें तो, सलमान कराची किंग्स का‍ हिस्सा हैं. इस दौरान अब तक 6 मुकाबलों में वह महज 84 रन ही बना सके हैं. इस दौरान 29 रन उनका हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर है. उनका स्ट्राइक रेट 129 और औसत 14 का रहा है. 

वीडियो: T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के साथ हैंडशेक पर क्या कहा?

Advertisement