IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है. KKR की हार में कुछ कप्तान के फैसले भी शामिल हैं. 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में टीम कैप्टन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का टॉस जीतने के बाद बैटिंग करने का डिसीजन गलत रहा. उनके इस फैसले की वजह से KKR पावरप्ले में बैकफुट पर आ गया था. पावरप्ले में कोलकाता को बैकफुट पर धकेलने में गुजरात के पेसर कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने अहम भूमिका निभाई. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पहली इनिंग्स में पेसर्स के अनुकूल थी.
रहाणे का डिसीजन टीम पर पड़ा भारी! रबाडा-सिराज ने KKR को बैकफुट पर ला दिया
KKR के खिलाफ GT के पेसर कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने बेहतरीन गेंदबाजी की. इन दोनों ने धुआंधार गेंदबाजी करके पावरप्ले में कोलकाता को बैकफुट पर धकेल दिया. सिराज और रबाडा ने मैच में 5 विकेट लिए.


मैच में अजिंक्य रहाणे के फैसले पर उस समय सवाल उठे, जब KKR ने पावरप्ले में 3 विकेट खो दिए. कोलकाता के बैटर्स गुजरात के पेसर्स के आगे स्ट्रगल करते दिखाई पड़े. टीम के दोनों धुआंधार बैटर्स टिम साइफर्ट और अंगकृष रघुवंशी को फास्ट बॉलर कागिसो रबाडा ने चलता किया. रघुवंशी दूसरे ओवर की लास्ट बॉल पर आउट हुए. इसके बाद, टिम साइफर्ट को रबाडा ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर फंसा लिया. वह रबाडा की ऑफ स्टंप के बाहर जाती शार्ट गेंद को पॉइंट की तरफ कट किया. गेंद हवा में थी और ग्लेन फिलिप्स ने कैच पकड़ लिया. इस तरह रबाडा ने पावरप्ले में KKR के दो विकेट चटका दिए.
सिराज ने दिया झटकापावरप्ले में जहां एक छोर से रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी की, वहीं दूसरी छोर से मोहम्मद सिराज ने भी रंग दिखाया. पहला ओवर डालने आए सिराज ने फॉर्म में चल रहे केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया. इस मैच में रहाणे गोल्डन डक पर आउट हुए. दरअसल, सिराज की फुल लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी. गेंद ने पड़ने के बाद कांटा बदला. रहाणे ने एक्रॉस बैट से शॉट लगाया. गेंद बल्ले का किनारा लेकर लॉन्ग ऑन पर गई, जहां रबाडा ने कैच लपक लिया. इस तरह कोलकाता ने पावरप्ले में 32 रनों पर 3 विकेट खो दिए.
ये भी पढ़ें: क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिक्स था कनाडा और न्यूजीलैंड का मैच? ICC ने शुरू की जांच
रबाडा-सिराज ने लिए 5 विकेटKKR के ज्यादातर बैटर्स ने कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज के खिलाफ संघर्ष किया. कैमरन ग्रीन को छोड़ दें, तो बाकी बैटर कुछ खास नहीं कर पाए. रबाडा ने अपनी पेस से केकेआर के बैटर्स को खूब छकाया. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए. IPL 2026 में यह रबाडा का बेस्ट प्रदर्शन है. इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 2 विकेट लिए थे.
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में मोहम्मद सिराज भी टच में दिखे. उनकी पेस और नियंत्रित गेंदबाजी का जवाब केकेआर के बैटर्स के पास नहीं था. सिराज ने पूरी जान लगाकर बॉलिंग की. केकेआर के खिलाफ वह पुरानी लय में दिखे. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. IPL 2026 में यह सिराज की बेस्ट परफॉर्मेंस है.
इससे पहले सिराज टूर्नामेंट में स्ट्रगल कर रहे थे. पंजाब के खिलाफ 2 ओवर में 15 रन देकर वह विकेलेस रहे. राजस्थान के खिलाफ 48 रन देकर एक विकेट लिया. दिल्ली के खिलाफ भी वह महंगे रहे, इस मुकाबले में वह 52 रन देकर एक विकेट ले पाए. इसके बाद, लखनऊ के खिलाफ मैच से उन्होंने वापसी की. LSG के विरुद्ध सिराज ने 19 रन पर एक विकेट लिया था.
इनिंग्स ब्रेक के दौरान सिराज ने अपनी गेंदबाजी पर बात की. उन्होंने कहा कि वह अपनी परफॉर्मेंस से खुश नहीं थे. रिदम पाने के लिए उन्होंने अपने पुराने वीडियोज देखे और फिर अपनी बॉलिंग में वही चीजें अप्लाई कीं.
वहीं, IPL 2026 की बात करें, तो सिराज टूर्नामेंट में अब तक 5 मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं. लखनऊ के खिलाफ वापसी करने वाले सिराज ने कोलकाता के खिलाफ अपनी लय बरकरार रखी. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को आने वाले मैचों में रबाडा और सिराज से ऐसे ही बॉलिंग की उम्मीद होगी.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी






















