The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2026 RCBvsDC Jitesh Sharma slow batting costs RCB a slow finish

जितेश ने RCB को फंसा दिया! टॉप ऑर्डर कोलैप्स पर हीरो बनना चाहते थे पर काम खराब कर गए

IPL 2026 : टॉप फॉर्म में चल रही गत चैंपियन RCB की बढ़ि‍या शुरुआत को Jitesh Sharma के स्ट्रगल के कारण बड़ा नुकसान झेलना पड़ा. अंतिम 4 ओवर्स में RCB के बैटर्स महज 29 रन जोड़ सके. इस दौरान उन्होंने 4 विकेट गंवा दिए.

Advertisement
pic
18 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 18 अप्रैल 2026, 07:11 PM IST)
RCBvsDC, Jitesh Sharma, IPL 2026
जितेश शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के ख‍िलाफ 20 गेंदों में महज 14 रन बनाए. (फोटो-AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुुरु (RCB) का ड्रीम रन IPL 2026 में भी जारी है. टीम ने अब तक 5 मुकाबलों में 4 जीत हासिल की है. पॉइंट्स टेबल में भी टीम लगातार टॉप 2 में बनी हुई है. लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स के ख‍िलाफ मिली अच्छी शुरुआत को टीम बड़ी इनिंग्स में तब्दील नहीं कर सकी. बेंगलुरु में खेले जा रहे मुकाबले में DC के ख‍िलाफ RCB ने 10 ओवर में ही 2 विकेट पर 99 रन बना लिए थे. लेकिन, इसके बावजूद टीम 175 रन ही जोड़ सकी. 

DC ने डेथ ओवर्स में शानदार वापसी करते हुए RCB को अंतिम 4 ओवर में महज 29 रन बटोरने दिए. हालांकि, इस दौरान RCB के विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा की स्लो बैटिंग का खामियाजा भी टीम को भुगतना पड़ गया. दरअसल, इस सीजन अब तक जितेश शर्मा बैटिंग में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब एक पॉडकास्ट पर जितेश ने कहा था कि वो मनाते हैं कि टीम का टॉप ऑर्डर कोलैप्स कर जाए और वो हीरो बन जाएं. लेकिन, यहां स्थ‍ि‍ति बिल्कुल उलट हो गई. उनकी स्लो बैटिंग ने टीम को फंसा दिया.    

जितेश पेस के ख‍िलाफ कर रहे स्ट्रगल

इस सीजन स्पिन के ख‍िलाफ जितेश का स्ट्राइक रेट और औसत फिर भी बढ़ि‍या है. लेकिन, पेसर्स के ख‍िलाफ वो बिल्कुल आउट ऑफ फॉर्म ही रहे हैं. 6 इनिंग्स में उन्होंने पेसर्स के ख‍िलाफ 29 गेंदों में महज 22 रन बनाए हैं. इस दौरान 5 बार उन्होंने पेसर्स के ख‍िलाफ ही अपना विकेट गंवाया है. इस दौरान उनका औसत महज 4.4 और स्ट्राइक रेट 75.86 का रहा है.  

ये भी पढ़ें : गुजरात के खिलाफ मैच के बाद, क्या टीम से बाहर हो जाएंगे रिंकू सिंह?

हालांकि, उनकी स्लो बैटिंग ने टीम की एकतरफा नुकसान नहीं पहुंचाया. इसके कारण टीम को 3 विकेट गंवाने पड़े. आप सोचेंगे वो कैसे? दरअसल, जितेश जब 8 गेंदों में महज 3 रन बनाकर स्ट्रगल कर रहे थे. तब अक्षर पटेल के 16वें ओवर में टिम डेविड ने उन्हें सिंगल लेने से मना कर दिया था.दबाव बढ़ रहा था. नतीजा ये हुआ कि डेविड अगली ही बॉल पर बड़ा शॉट लगाने चले गए. बॉल मिसटाइम हो गया और एज लेकर शॉर्ट थर्डमैन पर खड़े टी नटराजन के हाथों में चला गया.

अंतिम ओवर में जितेश क्या कर रहे थे?

जितेश की हड़बड़ाहट के कारण क्रुणाल पंड्या का भी विकेट RCB को गंवाना पड़ा. दरअसल, क्रुणाल अंतिम ओवर की तीसरी बॉल पर स्ट्राइक पर थे. जब लुंगी एनगिडी ने उन्हें ओवरहेड वाइड बॉल फेंकी. इस पर RCB को एक अतिरिक्त रन मिल चुका था.

लेकिन, जितेश हड़बड़ाहट में बैटिंग एंड तक दौड़कर पहुंच गए. क्रुणाल सिंगल लेने की स्थ‍िति में नहीं थे. उन्होंने लेट रिएक्ट किया पर तब तक विकेटकीपर राहुल ने बॉल एनगिडी की तरफ बढ़ा दी थी. नतीजा ये हुआ कि क्रुणाल रन आउट हो गए. 

जितेश स्ट्राइक पर तो आ गए. लेकिन, अगली दो बॉल भी डॉट ही रही. पहली बॉल पर वो लेट हो गए. दूसरी को मिसटाइम कर सीधा लॉन्ग ऑफ पर खड़े डेविड मिलर को ढूंढ लिया. नतीजा अंतिम ओवर में टीम महज 6 रन बटोर सकी. इस दौरान 20 गेंदों में जितेश महज 14 रन बना सके. 

वीडियो: Quinton De Kock ने पहले ही मैच में लगाई सेंचुरी, लेकिन मुंबई फिर भी हार गई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()