The Lallantop

'पत्नी के वफादार नहीं होते फौजी', सेना के जवानों पर कमेंट कर फंसीं इन्फ्लुएंसर, केस दर्ज

इशिता के खिलाफ कांग्रेस नेता और प्रदेश महासचिव यदोपति ठाकुर ने Superintendent Of Police (SP) सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी के पास लिखित शिकायत की थी. जिसके बाद में SP के आदेश पर इशिता के खिलाफ FIR दर्ज किया गया.

Advertisement
post-main-image
इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर के खिलाफ FIR दर्ज. (फोटो- its_me_isha39)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर के खिलाफ भारतीय सेना के जवानों पर विवादित टिप्पणी के कारण FIR दर्ज की है और जांच शुरू की गई है।
  • इशिता पुंडीर ने वीडियो में सेना के जवानों पर कथित भद्दी टिप्पणी की थी, जिसके बाद कांग्रेस नेता यदोपति ठाकुर ने शिकायत देकर FIR दर्ज कराने का अनुरोध किया था।
  • इशिता ने माफी मांगी, फिर भी विवाद जारी है; अगले चरण में कोर्ट से अनुमति के बाद कानूनी कार्रवाई और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
author-image
अमन कुमार भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश के सोलन-नाहन की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है. इशिता पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर भारतीय सेना के जवानों पर विवादित टिप्पणी की. विवाद बढ़ने के बाद इशिता ने माफी मांग ली लेकिन पुलिस उन पर लगे आरोपों की जांच कर रही है. इंडिया टुडे से जुड़े अमन भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक, इशिता के खिलाफ कांग्रेस नेता और प्रदेश महासचिव यदोपति ठाकुर ने एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी के पास लिखित शिकायत दी थी. इसके बाद में SP के आदेश पर इशिता के खिलाफ FIR दर्ज की गई.

Advertisement

ठाकुर ने अपनी शिकायत में इशिता की टिप्पणियों के लिए FIR दर्ज करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया था. दरअसल. इशिता पुंडीर पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक वीडियो में कथित तौर पर भारतीय सेना के जवानों पर ‘भद्दी’ टिप्पणी की थी. उन्होंने वीडियो में कहा,

‘सेना के जवान अपनी पत्नियों या महिलाओं के प्रति वफादार नहीं होते.’

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग आक्रोशित हो गए और तीखी प्रतिक्रियाएं देने लगे. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद इशिता ने सार्वजनिक तौर पर अपने बयान के लिए माफी भी मांगी और कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. इशिता के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ. उन पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वो मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर ही कार्रवाई की जाएगी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इशिता के खिलाफ दो FIR दर्ज हुई है. एक राजगढ़ सैनिक कल्याण संघ ने और दूसरा कांग्रेस नेता और प्रदेश महासचिव यदोपति ठाकुर ने दर्ज कराई है. SP सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि हम 20 अप्रैल को राजगढ़ की स्थानीय अदालत से महिला इन्फ्लुएंसर के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्रवाई शुरू करने की परमिशन ली जाएगी. 

शिकायतों के आधार पर दैनिक डायरी रिपोर्ट (डीडीआर) दर्ज कराई है. कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद इन्फ्लुएंसर को औपचारिक तौर पर पेश होने के लिए कहा जाएगा. ताकि, जांच या कानूनी प्रक्रिया के तहत उनका बयान दर्ज किया जा सके. इशिता के इंस्टाग्राम पर 10 लाख (एक मिलियन) से अधिक फॉलोअर्स हैं. फेसबुक तथा यूट्यूब पर उनके इससे काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Advertisement

वीडियो: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को पुराना महिला आरक्षण बिल लाने की चुनौती क्यों दी?

Advertisement