The Lallantop

अभिषेक शर्मा ने CSK के बॉलर्स की उड़ाई धज्जियां, तनवीर अहमद को उनकी ये पारी देखनी चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तूफानी बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी की. उन्होंने 15 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. अभिषेक मैच में 59 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों पर फिफ्टी लगाई. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केवल 22 गेंदों में 59 रन बनाते हुए IPL में अपनी दूसरी तेज फिफ्टी पूरी की।
  • पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी की तेज बैटिंग के बाद अभिषेक शर्मा को भारतीय टीम में जगह मिलने पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद अभिषेक ने यह पारी खेली।
  • अभिषेक शर्मा की इस पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट पर 194 रन बनाए और उनकी तेज फिफ्टी ने भविष्य के मुकाबलों में उनकी भूमिका पर चर्चा शुरू कर दी।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के फायरब्रांड बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) शानदार फॉर्म में हैं. 18 अप्रैल को उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के खिलाफ धुंआधार बैटिंग की. उनकी इस पारी से SRH के स्कोर को पंख लग गए. अभिषेक ने तूफानी बैटिंग करते हुए शानदार पचासा जड़ा. IPL 2025 में यह उनकी दूसरी फिफ्टी है. चेन्नई के खिलाफ मैच में वह 59 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इनिंग्स के चलते हैदराबाद 9 विकेट पर 194 रन बनाने में सफल रहा. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद को उनकी इस पारी को जरूर देखना चाहिए, जिन्होंने हाल ही में अभिषेक पर सवाल उठाए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अभिषेक ने की ताबड़तोड़ शुरुआत

हैदराबाद की पारी का आगाज करने आए अभिषेक ने जोरदार शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर जोरदार बैटिंग करके चेन्नई के बॉलर्स को प्रेशर में डाल दिया. इन दोनों बैटर्स ने पावरप्ले में 75 रन जोड़े. ट्रेविस हेड 23 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन अभिषेक डटे रहे.

15 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी

ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद, अभिषेक की रन बनाने की रफ्तार धीमी नहीं हुई. उन्होंने आतिशी बैटिंग करते हुए सिर्फ 15 गेंदों पर 50 रन जड़ दिए. उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के उड़ाए. इस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की बॉलिंग को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने का करिश्मा किया. सनराइजर्स के वह पहले बैटर हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए पहली और दूसरी फिफ्टी सबसे तेज लगाई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: फिल सॉल्ट हैं RCB का एक्स फैक्टर! बैटिंग के सा‍थ-साथ फील्डिंग से डालते हैं जबरदस्त इम्पैक्ट

अभिषेक इस मुकाबले में 59 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने ये 59 रन सिर्फ 22 गेंदों पर बनाए. अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए. मौजूदा टूर्नामेंट में यह अभिषेक की दूसरी फिफ्टी है. इससे पहले, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 74 रन बनाए थे.

तनवीर को देखनी चाहिए पारी

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद को अभिषेक शर्मा की यह पारी देखनी चाहिए. दरअसल कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में आने के बाद, लोग अभिषेक शर्मा को भूल जाएंगे. जब दोनों साथ बैटिंग करेंगे, तो अभिषेक कहीं भी करीब नहीं दिखेंगे.

Advertisement

तनवीर अहमद ने यह बयान उस वक्त दिया था, जब वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 78 रन बनाए थे. इस दौरान वैभव ने 15 गेंदों पर फिफ्टी लगाई. वहीं, 18 अप्रैल को अभिषेक ने भी 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़कर तनवीर अहमद के जवाब दे दिया. इस दौरान अभिषेक ने दिखाया कि वह अटैकिंग बैटिंग करने के मामले में सूर्यवंशी से पीछे नहीं हैं.  

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement