The Lallantop

BJP का घोषणा-पत्र: कुछ अपनी घोषणाएं, कुछ दूसरों की, बाकी 'जय श्री राम'

वाई-फाई देंगे और साथ में 1 जीबी डेटा भी देंगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

बीजेपी ने शनिवार को 2017 विधानसभा के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है. इस बार का घोषणा-पत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में उत्तर प्रदेश का बड़ा योगदान था. उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए जानने वाली बात ये है कि अगर केंद्र सरकार इस बार अपना बजट फरवरी में पेश करती है, तो उत्तर प्रदेश को आचार संहिता के चलते कोई बड़ी सुविधा नहीं मिल पाएगी. इसलिए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर बजट मार्च में पेश करने की गुज़ारिश की थी. हालांकि, अभी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.


खैर, इन सबके बीच बीजेपी के 'संकल्प-पत्र' में दर्ज चुनावी घोषणाओं के बारे में जान लीजिए. इस घोषणा-पत्र की तफ्सील में जानकारी हम आगे देंगे, फिलहाल एक सरसरी निगाह डाल लीजिए. नई घोषणाओं के साथ-साथ कुछ दूसरी पार्टी की घोषणाओं का रिफ्लैक्शन भी दिखेगा आपको इसमें.

# बुंदेलखंड पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. ( वैसे बुंदेलखंड के लिए केंद्र सरकार भी विशेष पैकेज दे सकती है.)

 

# किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा.

 

# भू-माफ़ियाओं के खिलाफ टास्क फ़ोर्स बनेगी.

 

# डायल 100 को अपग्रेड करेंगे. (अखिलेश यादव के काम को अपग्रेड करना सकारात्मक राजनीति मानना चाहिए.)

 

# खनन-माफियाओं के खिलाफ़ कार्रवाई तेज़ होगी.

 

# वर्ग 3-4 की भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा.

 

# पुलिस में 1.5 लाख नई भर्तियां होंगी. तीन महिला बटालियन बनाई जाएंगी.

 

# लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा देंगे. (सपा ने इंटर तक की शिक्षा मुफ्त करने की बात की है.)

 

# लड़कों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा.

 

# कॉलेज में मुफ्त वाई-फाई सुविधा देंगे. (मुफ्त वाई-फाई एक बढ़िया घोषणा है, अगर केजरीवाल को छोड़कर कोई भी नेता करे!)

 

# अवैध पशु कत्लखानों को खत्म करेंगे.

 

# पांच साल में हर घर तक 24 घंटे बिजली पहुंच जाएगी. (अखिलेश यादव भी ये लंबे समय से कह रहे हैं.)

 

# लखनऊ-नोएडा मेट्रो का विस्तार होगा.

 

# कानपुर-गोरखपुर में मेट्रो लाएंगे. (एक बार फिर से अखिलेश का घोषणापत्र याद आ रहा है.)

 

# छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के साथ 1 GB डेटा देंगे. (कितने दिन में 1 जीबी मिलेगा और जब कॉलेज में मुफ्त वाई-फाई होगा, तो 1 जीबी अलग से क्यों देंगे?)

 

# राम मंदिर के लिए सरकार प्रयास करेगी कि संवैधानिक तरीकों से जल्द से जल्द राम मंदिर बने. (...तारीख नहीं बताएंगे.)

 

# कॉलेज-स्कूलों के नजदीक एंटी रोमियो दल. (13 फरवरी को वोट देने वाले 14 फरवरी का ध्यान रखें.)


ये भी पढ़ें:

यूपी में बीजेपी-कांग्रेस की इन पांच बेटियों का जीतना तय है!

Advertisement

राजशाही खत्म हो गई, पर यूपी के ये राजा आज भी गद्दी पर बैठते हैं

नए मैनिफेस्टो की क्या जरूरत थी अखिलेश, पिछला वाला तो पूरा कर लेते

Advertisement
Advertisement