The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी का वक्त अभी नहीं आया? गंभीर ने बता दिया प्लेइंग इलेवन कौन तय करेगा

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया था. हालांकि उन्हें एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. फैंस काफी निराश हो गए थे. गंभीर ने अब इशारा दे दिया है कि वैभव फिलहाल उनके लिए प्राथमिकता नहीं हैं.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है. (Photo-pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला और कोच गौतम गंभीर ने बताया कि उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
  • वैभव सूर्यवंशी को प्राथमिकता न देने का कारण यह है कि टीम में वे खिलाड़ी पहले से हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें टीम में जगह मिल रही है।
  • गौतम गंभीर ने स्पष्ट किया कि टीम का चयन मैचों में प्रदर्शन और स्थिरता के आधार पर किया जाता है, और फिलहाल वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में मौका नहीं मिलेगा।

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला था. वैभव एशियन गेम्स गए और वहां कमाल का प्रदर्शन किया. अब सवाल है कि क्या उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिलेगा. टीम के कोच गौतम गंभीर की मानें तो वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है. गंभीर उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता देंगे जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

Advertisement
गंभीर ने वैभव को समझाया

वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया था. फैंस को उम्मीद थी कि वह सीरीज में कम से कम एक मैच खेलेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वैभव को मौका न दिए जाने से फैंस और दिग्गज निराश थे. गंभीर और टीम मैनेजमेंट की आलोचना भी हुई. गंभीर ने बताया कि सीरीज के दौरान उन्होंने वैभव से बात की थी. उन्होंने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा,

मैंने वैभव को समझाया कि उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा. कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर मैं वैभव को मौका देता हूं तो कोई न कोई खिलाड़ी बाहर होगा. मेरे लिए उस खिलाड़ी से बात करना मुश्किल होगा. चाहे वह अभिषेक हो या फिर संजू सैमसन.

Advertisement
खिलाड़ियों को सिक्योरिटी देना चाहते हैं गंभीर

गंभीर ने कहा कि मौजूदा टीम ने पिछले डेढ़ साल में काफी प्रभाव डाला है. अगर कोई खिलाड़ी 3-4 मैचों में रन नहीं बना पाता है तो, अचानक से उसकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को मौका नहीं दिया जा सकता. सोशल मीडिया प्लेइंग इलेवन तय नहीं कर सकता. गंभीर ने बताया कि टीम का सिलेक्शन ड्रेसिंग रूम में मौजूद लोग तय करते हैं. कोच और कैप्टन तय करते हैं कि कौन टीम को जीत दिला सकता है.  

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद अब टीम इंडिया पर ICC का चाबुक, लिया ये तगड़ा एक्शन 

गंभीर ने बताया कि वह खिलाड़ियों को सुरक्षा की भावना देना चाहते हैं. संजू और अभिषेक 2026 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. अगर कुछ मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो उन्हें बाहर नहीं किया जाएगा. गंभीर के मुताबिक जो सब चाहते हैं वह करना आसान है, लेकिन सही फैसला लेना बहुत मुश्किल है. संजू और अभिषेक को मौका देना ही सही फैसला था.

Advertisement

आपको बता दें कि संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के सभी मैचों में मौका नहीं मिला था. उनकी जगह वैभव खेले थे. गंभीर ने तब कहा था कि संजू को बाहर करना उनके लिए सबसे मुश्किल फैसला था. अब उन्होंने फिर से कह दिया है कि टीम में फिलहाल वैभव को प्राथमिकता नहीं मिलेगी. 

वीडियो: एशियन गेम्स के 7 वें दिन शूटिंग में भारत को एक और मेडल, एथलेटिक्स में पदकों की भरमार

Advertisement