02 नवंबर को Shah Rukh Khan के बर्थडे पर King का Tu Mil Jaaye गाना रिलीज़ किया गया था. यूं तो पब्लिक से इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला, फिर भी इसने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ये 24 घंटों में सबसे ज्यादा व्यूज़ पाने वाला इंडियन मूवी सॉन्ग बन गया. इससे पहले ये रिकॉर्ड Jawan के Zinda Banda गाने के नाम पर था. इत्तेफाक से वो फिल्म भी शाहरुख की है.
'किंग' के 'तू मिल जाए' गाने से शाहरुख ने खुद का बनाया व्यूअरशिप रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया!
'तू मिल जाए' से पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख स्टारर 'जवान' के 'जिंदा बंदा' गाने के नाम पर था.

'तू मिल जाए' 02 नवंबर की आधी रात को रिलीज़ किया गया था. इसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण फीचर हुए. शुरुआती 24 घंटों में इसने सभी प्लेटफॉर्म्स मिलाकर 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए थे. यानी इसे पहले दिन 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा-सुना गया. यूट्यूब पर इसे टी-सीरीज़, ज़ी म्यूजिक और वर्ल्ड ऑफ रामायण जैसे चैनल्स ने साथ मिलकर शेयर किया है. इस वजह से अकेले इस प्लेटफ़ॉर्म पर ही इसे 3.63 करोड़ व्यूज़ मिल गए. इस दौरान 4.3 लाख से ज्यादा लोगों ने गाने को लाइक भी किया. खबर लिखे जाने तक यूट्यूब पर इसने 4.8 करोड़ व्यूज़ हासिल कर लिए हैं.
'तू मिल जाए' अब 24 घंटों के भीतर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला भारतीय फिल्मी गाना बन गया है. रोचक बात ये है कि इससे पहले भी ये रिकॉर्ड खुद शाहरुख के नाम पर ही था. उनकी 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म 'जवान' के 'जिंदा बंदा' गाने को पहले 24 घंटों में यूट्यूब पर 3.46 करोड़ व्यूज़ मिले थे. 'तू मिल जाए' ने इस आंकड़े को आसानी से पार कर लिया है. यही नहीं, इसने कई अन्य गानों को भी पीछे छोड़ दिया. इनमें 'सत्यप्रेम की कथा' का 'गुज्जू पटाका' (3.4 करोड़ व्यूज़), 'आदिपुरुष' का 'जय श्री राम' (3.22 करोड़) व 'राम सिया राम' (3.21 करोड़) और 'सिकंदर' का 'सिकंदर नाचे' (3.19 करोड़) जैसे गाने शामिल हैं.
वैसे, 'तू मिल जाए' का ये रिकॉर्ड इंडियन मूवी सॉन्ग्स की कैटेगरी में है. लेकिन ओवरऑल सबसे ज्यादा व्यूज़ हासिल करने का रिकॉर्ड अब भी नॉन-फिल्मी गानों के नाम पर है. इस लिस्ट में रैपर बादशाह का 'पागल' 7.5 करोड़ व्यूज़ के साथ पहले नंबर पर है. गुरु रंधावा का 'नैन बंगाली' सेकेंड पर है, जिसे 7.14 करोड़ व्यूज़ मिले थे. बी प्राक के 'फिलहाल 2- मोहब्बत' को 5.1 करोड़ और गुरु रंधावा-पिटबुल के 'स्लोली स्लोली' को 3.8 करोड़ व्यूज़ मिले थे. ये दोनों लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.
'तू मिल जाए' का म्यूजिक सचिन-जिगर की जोड़ी ने कम्पोज़ किया है. इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे. वहीं अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची इसके सिंगर हैं. इस गाने से एड शीरन का बॉलीवुड डेब्यू भी हो गया. उन्होंने बताया कि शाहरुख ने 'किंग' में उनका गाना शामिल करने की बात कुछ साल पहले ही कही थी. लेकिन ये मामला सही मायनों में तब आगे बढ़ा, जब शीरन कुछ समय पहले शाहरुख के घर 'मन्नत' पहुंचे. वो चाहते थे कि शाहरुख उनके और अरिजीत के गाने 'सफ़ायर' में फीचर हों और हुए भी. उसी गाने के दौरान शाहरुख ने शीरन को 'किंग' से म्यूजिक कम्पोज़र सचिन-जिगर से मिलवाया. बात जमी तो उन्होंने उसी रात 'तू मिल जाए' से अपना हिस्सा लिख और रिकॉर्ड करके दे दिया.
वीडियो: शाहरुख की King से Avengers: Doomsday और Dune 3 का Clash













