केंद्र सरकार ने 30 जुलाई को संसद में कहा कि अगर पेट्रोल में एथेनॉल न मिलाया गया होता तो पश्चिम एशिया संकट के दौरान देश में पेट्रोल का दाम 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता था. अब इस 125 रुपये लीटर वाले पेट्रोल पर बड़ा दावा किया गया है. इसमें कहा गया है कि सरकार 5 अगस्त से बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल लॉन्च कर रही है. इसका दाम 125 रुपये प्रति लीटर होगा. माने शुद्ध पेट्रोल के लिए XP100 डलवाने की जरूरत नहीं जो 170 रुपये लीटर मिलता है. अगर आपके पास भी ऐसी खबरें और ऐसी इंस्टा पोस्ट पहुंच रही हैं तो जरा ब्रेक लगाइए.
'अब मिलेगा बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल, कीमत 125 रुपये', इस बात का सच जान लीजिए
125 रुपये वाला पेट्रोल जिसमें एथेनॉल नहीं होगा वो 5 अगस्त से मिलेगा. ये बात कई दिनों से चर्चा में है. जबकि सरकार साफ कर चुकी है कि उसका E20 से नीचे जाने का कोई इरादा नहीं है.

125 रुपये वाला पेट्रोल 5 अगस्त से मिलेगा, ये सब रीलबाजों का फैलाया हुआ रायता है. ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है. सरकार साफ कर चुकी है कि उसका E20 से नीचे जाने का कोई इरादा नहीं है. इसलिए बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल तो छोड़िए E10 भी नहीं आने वाला. 1 अप्रैल 2026 से E20 फ्यूल अनिवार्य हो गया और अब यही मिलेगा.

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी BIS आधिकारिक तौर पर E22, E25, E27 और E30 जैसे हाई-एथेनॉल पेट्रोल ब्लेंड्स के लिए नए फ्यूल स्टैंडर्ड्स को भी मंजूरी दे चुका है. ऐसे फ्यूल की टेस्टिंग चल रही है. इससे इतर सरकार फ्लेक्स फ्यूल यानी E85 भी लॉन्च कर चुकी है. जून के पहले हफ्ते में सरकार ने देश का पहला E85 फ्यूल पंप ओपन (India's first E85 fuel pump) किया है. इंडियन ऑइल के साथ दिल्ली में खुले इस पंप पर मिलने वाले पेट्रोल का दाम 82.12 रुपये प्रति लीटर है. पंप पर इसके लिए अलग से E85 लिखा नोजल भी मिलेगा.
फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल और मेथनॉल या एथेनॉल के मिश्रण से बना एक वैकल्पिक ईंधन है. फ्लेक्स-फ्यूल वाली गाड़ियों के इंजन एक से ज्यादा तरह के ईंधन पर चलने के लिए डिजाइन किए जाते हैं. ऐसे इंजन E20 से लेकर E85 ब्लेन्ड वाले फ्यूल को सपोर्ट करते हैं. E85 मॉडल टॉक्सिक एमिशन को कम करने के लिए जाने जाते हैं. जैसे कि बेंजीन.
ऐसी गाड़ी के फ्यूल टैंक, ईंधन लाइन, होज, फ्यूल पंप, इंजेक्टर, सील और गास्केट को E85 ईंधन के अनुरूप बनाए जाते हैं. उदाहरण के लिए Hero MotoCorp की लोकप्रिय Splendor+ और HF Deluxe बाइक को, जिनको 3 जून को लॉन्च किया गया है. दोनों ही बाइक E20 से लेकर E85 फ्यूल के साथ सड़कों पर दौड़ सकती हैं. नई Wagon R में भी ये वाला फ्यूल डल सकता है.
माने कोई 125 रुपये प्रति लीटर वाला फ्यूल नहीं आने वाला.
वीडियो: पश्चिम बंगाल में ‘Egg Therapy’ का क्या मामला है?










