The Lallantop

भारतीय हमारे 30 आदमी यहां आकर मार गए... पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी ने सबके सामने कबूला

Lashkar-e-Taiba से जुड़े एक आतंकी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो कह रहा है कि पिछले 3-4 सालों में भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों ने 30 से ज्यादा आतंकी ढेर किए हैं. बीते कुछ वक़्त में इसे लश्कर का सबसे बड़ा कबूलनामा माना जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
लश्कर ए तैयबा ने ये माना कि बीते कुछ सालों में उसके 30 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए हैं. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी रिजवान हनीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उसने भारतीय एजेंसियों द्वारा 30 से ज्यादा आतंकियों की हत्या का दावा किया है।
  • वीडियो मई में रिकॉर्ड हुआ था और इसमें यह बताया गया कि पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा लश्कर के समर्थकों को निशाना बनाया गया, जिसे पाकिस्तान में टारगेटेड किलिंग माना जाता है।
  • इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तान-भारत के बीच आतंकवाद से जुड़े आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनी है, और इस बयान ने लश्कर के खिलाफ चल रही सक्रियताओं को पुनः उभारा है।

पाकिस्तान से एक वीडियो आया है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो मुल्क में पनाह ले रहे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है. एक शख्स मंच से कह रहा है कि बीते 3-4 सालों में भारतीय एजेंसियों ने 30 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया है. वीडियो में ये बात बोलने वाले शख्स की पहचान रिजवान हनीफ बताई जा रही है, जो खुद  लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है. बीते कुछ सालों में इसे लश्कर का सबसे बड़ा कबूलनामा माना जा रहा है. 

Advertisement

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा और सुबोध कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो मई के महीने में रिकॉर्ड हुआ था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान में हुई इन हत्याओं के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसियां थीं, जिसे उसने ‘अज्ञात हत्यारा’ कहा है.

वीडियो में आतंकी ने क्या कहा?

वीडियो में रिजवान कह रहा है कि उसके समर्थकों को पाकिस्तान में कई जगह निशाना बनाया गया. पेशावर, कराची, रावलपिंडी, मुज़फ्फराबाद और रावलकोट में लश्कर से जुड़े लोगों को ढेर किया गया. और अब तक कुल 30 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए हैं. 

Advertisement

पाकिस्तान ने कई दफा भारत पर टार्गेटेड किलिंग का आरोप लगाया है, जिसे भारत ने सिरे से खारिज किया है. वीडियो में रिजवान ने ये भी दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भी भारतीय एजेंट्स ने कई आतंकियों को ढेर किया है. आतंकी रिजवान हनीफ का ये बयान इस बात का सबूत है कि बीते कुछ सालों में लश्कर को भारी नुकसान हुआ है. 

ये भी पढ़ें: कश्मीर में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर, पहलगाम हमले के बाद से ढूंढ रही थी आर्मी

भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान

अपने भाषण में रिजवान हनीफ ने आतंकवादियों की मौत का ज़िक्र करते हुए दूसरे धर्मों के मानने वालों के खिलाफ कई भड़काऊ और अपमानजनक बातें भी कहीं. उसने दावा किया कि उसके साथियों को इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि वो दूसरे धर्म के थे. भारत में उसने हिंदू धर्म की प्रथाओं को लेकर भी भड़काऊ बयान दिया है. 

Advertisement

उसने अपने भाषण में नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया. और अमेरिका और इजरायल पर भी निशाना साधा. वीडियो में उसने कहा कि ‘न अमेरिका सबसे ऊपर न इजरायल, सबसे ऊपर अल्लाह है.’ 

वीडियो: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर का टॉप कमांडर ज़ाकिर गनई ढेर

Advertisement