The Lallantop

प्रोटेस्ट में शामिल हुए एक्टर इमरान खान को डिपोर्ट किया जाएगा? नियम-कानून क्या कहते हैं?

Imran Khan Mumbai protest: बीजेपी नेता सोमैया का दावा है कि इमरान खान ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड के बावजूद भारत में राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने एक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें डिपोर्ट करने की मांग की है.

Advertisement
post-main-image
एक्टर इमरान खान मुंबई में हुए एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई में हुए प्रदर्शन में अभिनेता इमरान खान के शामिल होने पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने उन्हें भारत से डिपोर्ट करने की मांग की, यह आरोप लगाते हुए कि वह अमेरिकी नागरिक हैं और OCI कार्डधारक हैं।
  • OCI कार्ड धारकों को भारत में राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने पर सीमित अधिकार हैं, लेकिन प्रदर्शन में शामिल होना कानूनी रूप से प्रतिबंधित नहीं है जब तक कि वे कानून का उल्लंघन न करें।
  • इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित कानून और वास्तविक परिस्थितियों का निर्धारण आवश्यक होगा, क्योंकि शिकायत मिलने मात्र से डिपोर्टेशन स्वतः मान्य नहीं है।

मुंबई में हुए एक प्रदर्शन में एक्टर इमरान खान शामिल हुए. अब BJP नेता किरीट सोमैया ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें भारत से डिपोर्ट करने की मांग की है. सोमैया का दावा है कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं. ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड के बावजूद भारत में राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं.

Advertisement

लेकिन इस पूरे विवाद के बीच कुछ अहम सवाल हैं. क्या OCI कार्ड रखने वाला विदेशी नागरिक भारत में किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकता? क्या किसी प्रदर्शन में शामिल होने भर से उसका OCI कार्ड रद्द किया जा सकता है या उसे देश से बाहर भेजा जा सकता है? और सबसे अहम, OCI कार्ड होता क्या है और इसके नियम आखिर कहते क्या हैं? आइए, कानून और नियमों के आधार पर इन सवालों को एक-एक करके समझते हैं.

किरीट सोमैया ने क्या आरोप लगाए?

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR से जुड़े मुद्दे पर मुंबई में हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस से शिकायत की है. इस प्रोटेस्ट में अभिनेता इमरान खान भी शामिल हुए थे. ये प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में था. सोमैया ने मुंबई पुलिस से इमरान खान को हिरासत में लेने और उन्हें भारत से बाहर भेजने की मांग की है.

Advertisement

सोमैया का कहना है कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं. ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत में रहकर इस तरह की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होना OCI के नियमों और वीजा की शर्तों के खिलाफ है.

क्या होता है OCI कार्ड?

OCI यानी ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया. साल 2005 में ये व्यवस्था शुरू की गई थी. इसका मकसद ऐसे लोगों को भारत से जुड़े रहने की कुछ सुविधाएं देना था, जो भारतीय मूल के हैं लेकिन किसी दूसरे देश की नागरिकता रखते हैं और OCI कार्ड के लिए तय शर्तें पूरी करते हैं.

नाम में सिटिजन यानी नागरिक शब्द जरूर है, लेकिन OCI कार्ड मिलने का मतलब ये नहीं है कि उस व्यक्ति को भारत की नागरिकता मिल गई.

Advertisement

मिसाल के तौर पर, अगर किसी भारतीय मूल के व्यक्ति के पास अमेरिका की नागरिकता है. उसे OCI कार्ड मिला हुआ है, तो वो भारत में कई तरह की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकता है. उसे नियमों के तहत भारत आने-जाने के लिए जीवन भर का मल्टीपल एंट्री वीजा मिलता है. यानी वो तय नियमों के मुताबिक बार-बार भारत आ सकता है.

लेकिन उसके अधिकार एक भारतीय नागरिक जैसे नहीं होते. वो भारत में वोट नहीं डाल सकता. लोकसभा या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ सकता. उसे ऐसे दूसरे राजनीतिक अधिकार भी नहीं मिलते, जो सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए हैं.

OCI कार्ड वाले प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं? 

क्या OCI कार्ड रखने वाले किसी प्रदर्शन में शामिल हो सकता है? इसका जवाब समझने के लिए दो बातों को अलग-अलग देखना होगा.

पहली बात-OCI कार्ड रखने वालों को भारत में कुछ अधिकार नहीं मिलते, जो भारतीय नागरिकों को मिलते हैं. नागरिकता कानून की धारा 7B में इसकी जानकारी दी गई है.

दूसरी बात- इसका ये मतलब नहीं है कि OCI कार्ड रखने वाला कोई व्यक्ति सार्वजनिक प्रदर्शन में शामिल हुआ, तो उसने कानून तोड़ दिया.

OCI के नियमों में ऐसा साफ नियम नहीं है कि हर प्रदर्शन में शामिल होने से पहले हर कार्डधारक को अलग से खास मंजूरी लेनी ही होगी. हालांकि, इसका मतलब ये भी नहीं है कि हर तरह की पॉलिटिकल एक्शन की इजाजत है. किसी गतिविधि पर कार्रवाई होगी या नहीं ये उससे जुड़े नियमों और पूरे मामले के फैक्ट्स पर डिपेंड करेगा. मसलन, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई होगी ही. लेकिन क्या OCI कार्डधारक व्यक्ति का प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना कानून तोड़ना है?

ये भी पढ़ें: स्ट्रॉन्ग रूम से 24 EVM 'गायब' होने का सच ये निकला, सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

यहां संविधान का एक पहलू भी समझना जरूरी है. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19 देश के नागरिकों को बोलने, अपनी बात रखने और शांतिपूर्वक बिना हथियार के इकट्ठा होने का अधिकार देता है. लेकिन ये अधिकार खास तौर पर भारतीय नागरिकों के लिए हैं. कोई विदेशी नागरिक इन्हीं अधिकारों का दावा उसी आधार पर नहीं कर सकता, जिस आधार पर भारत का नागरिक करता है.

क्या एक्टर को बाहर भेजा जा सकता है?

अब सवाल आता है कि क्या इमरान खान को भारत से बाहर भेजा जा सकता है? OCI कार्ड वाले विदेशी नागरिक होते हैं. इसलिए उन पर भारत के विदेशी नागरिकों और इमिग्रेशन से जुड़े कानून भी लागू होते हैं. नागरिकता कानून की धारा 7D में OCI रजिस्ट्रेशन रद्द करने के कुछ आधार बताए गए हैं. इनमें देश की सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़े मामले भी शामिल हैं.

लेकिन ध्यान दीजिए. किसी नेता की शिकायत, पुलिस में दर्ज FIR या वीजा नियम तोड़ने का आरोप अपनेआप ये साबित नहीं करता कि किसी व्यक्ति ने अपराध किया है. इसी तरह, सिर्फ शिकायत मिलने से किसी को देश से बाहर भेजना अपने आप जायज नहीं हो जाता. इसके लिए लागू कानून और मामले के तथ्य देखने होंगे. आगे देखना ये होगा क‍ि इमरान खान के मामले में क्या होता है.

वीडियो: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को सीजेआई ने मिलने का समय क्यों नहीं दिया? क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Advertisement