The Lallantop

वर्ल्ड कप के लिए घोषित इंडियन टीम से हैरान हुए गावस्कर

हर्षा भोगले ने कहा है कि 23 मई तक टीम में बदलाव संभव हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 15 अप्रैल को 15 खिलाड़ियों को चुन लिया है. विराट कोहली की कप्तानी में भारत की टीम पहली बार वर्ल्ड कप खेलेगी. वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में कोहली के साथ रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चाहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी को चुना गया है. वर्ल्ड कप टीम चुने जाने के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने टीम को लेकर अपने पॉइंट्स रखे हैं. आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स- टीम चयन को लेकर सुनील गावस्कर ने  इंडिया टुडे से बातचीत करते उए कहा- पंत के फॉर्म को देखते हुए यह थोड़ा हैरानी भरा है. वह सिर्फ आईपीएल में ही नहीं, बल्कि इससे पहले भी अच्छी बैटिंग कर रहे थे. वह विकेटकीपिंग में भी काफी सुधार दिखा रहे थे. वह टॉप छह में बाएं हाथ के बैटिंग ऑप्शन होते जो गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा होता. बॉलर्स को बाएं हाथ के बैट्समैन के लिए अपनी लाइन और लेंथ में बदलाव करने होते हैं. कप्तान को भी मैदान में काफी बदलाव करने पड़ते हैं. आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा है- कुछ हफ्ते पहले पंत को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स के टॉप लेवल में शामिल किया गया था. भारत ने चौथे स्थान के लिए विजय शंकर को चुना है लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यह कारगर होगा या नहीं. दिनेश तभी खेलेंगे जब धोनी नहीं होंगे. चौथा पेस बॉलर है नहीं. इंटरेस्टिंग चॉइस. उम्मीद करते हैं कि यह कारगर होगा. गुडलक. मोहम्मद कैफ ने लिखा कि- 6 महीने पहले मोहम्मद शमी की गिनती अच्छे बॉलर्स में नहीं होती थी, लेकिन उन्होंने कुछ शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत वर्ल्ड कप में चुने गए हैं. वो और जडेजा अपनी मेहनत के दम पर वापस आए. कुछ खिलाड़ी निराश भी होंगे लेकिन टीम इंडिया को शुभकामनाएं. क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने वर्ल्ड कप टीम के एलान से पहले ही ट्वीट किया कि टीम चुने जाने के बाद भी बदलाव संभव हैं. उन्होंने लिखा, टीम इंडिया का ऐलान हो रहा है लेकिन यह न भूलें कि 23 मई तक आईसीसी की इजाजत के बिना भी टीम में बदलाव संभव हैं. वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं.
वीडियो- IPL 2019 की तरह 2012 में अम्पायरिंग से नाराज़ धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में की थी मैदान में बहस

Advertisement
Advertisement