बॉलीवुड के 3 शानदार लिरिसिस्ट से लल्लनटॉप बातचीत
मुंबई वाले लल्लनटॉप शो का पूरा वीडियो आ गया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
यह दिसंबर की एक शाम थी. जब मुंबई में 'लल्लनटॉप शो' का मजमा लगा. इसी में एक सेशन था बॉलीवुड गाने लिख रहे गीतकारों का. सेशन में कौन कौन थे? राजशेखर, जिन्हें आप 'तनु वेड्स मनु' के दोनों पार्ट्स के गाने लिखने के लिए जानते हैं. कुमार, जो आज कल के सबसे हिट गाने लिखते हैं नौजवानों की भाषा में. 'बेबी डॉल', 'चिट्टियां कलाइयां' और 'इशक तेरा तड़पावे' इन्होंने ही लिखे हैं. और तीसरे थे पुनीत शर्मा, जिन्होंने 'रिवॉल्वर रानी' और 'औरंगजेब' के गाने लिखे. इन तीनों से नए गानों की भाषा और तमाम चीजों पर बात की, कुलदीप सरदार ने. तीनों ने बताया कि उन्हें अपने गानों के लिए नए शब्द कहां से मिलते हैं. गाने लिखते हुए किस किस तरह के प्रेशर होते हैं. 'कविताई' को लेकर उनकी क्या राय है और हाल के दौर में उनके पसंदीदा गाने कौन से हैं, आदि आदि. अभी तक आपने इस बातचीत का एक अंश देखा था. अब पूरा वीडियो आ गया है. देखिए. https://www.youtube.com/watch?v=IF_SAuIoKq8
Advertisement













