The Lallantop

कराची हारी और वसीम अकरम के गुस्से का वीडियो वायरल हो गया!

अकरम को इतने गुस्से में शायद ही देखा होगा.

Advertisement
post-main-image
वसीम अकरम (Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट लीग 2023 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. जहां लगातार कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे है. ऐसा ही एक मैच बुधवार, 22 फरवरी को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें मुल्तान की टीम ने कराची को तीन रन से हरा दिया. कराची किंग्स की इस हार के बाद टीम के मेंटॉर वसीम अकरम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

कराची को आखिरी दो गेंद पर जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी. लेकिन टीम के बैटर केवल दो रन ही बना सके और कराची तीन रन से मैच हार गई. और ऐसा होते ही ड्रेसिंग रूम से मैच देख रहे वसीम अकरम गुस्से में अपना आपा खो बैठे. पहले तो वो सर पर हाथ रखकर बैठे नजर आए, फिर अचानक से उन्होंने सोफे पर जोर से लात मारी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# Mohammad Rizwan ने जड़ा शतक

मैच की बात करें तो मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 196 रन बनाए. मुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 64 गेंदों में 110 रन की धुआंधार पारी खेली. वहीं शान मसूद ने 51 रन बनाए. जवाब में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स को ओपनर जेम्स विंस और मैथ्यू वेड ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए छह ओवर में 72 रन जोड़े. वेड 20 रन बनाकर आउट हुए, वहीं विंस ने 34 गेंदों में सात चौके और छह छक्के समेत 75 रन बनाए.

आखिरी के ओवर्स में कराची के कप्तान इमाद वसीम ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 26 गेंदों में 46 रन बनाए. इस पारी के दौरान उन्होंने पांच छक्के ठोके. आखिरी ओवर में इमाद को स्ट्राइक नहीं मिल सकी और टीम ये मैच तीन रन से हार गई. मुल्तान सुल्तांस पांच मैच में चार जीत के साथ फिलहाल टेबल में टॉप पर है. जबकि कराची किंग्स की इस टूर्नामेंट में यह चौथी हार थी. अब तक हुए कुल पांच मुकाबलों में टीम महज एक ही मैच जीत सकी है. छह टीम के इस टूर्नामेंट में वो फिलहाल चौथे स्थान पर हैं.

Advertisement

वीडियो: वसीम अकरम की ये बात पाकिस्तान को चुभेगी

Advertisement
Advertisement