Ajay Devgn की Son of Sardaar 2 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. फिल्म में Mrunal Thakur ने एक अहम किरदार निभाया था. मगर वो इस प्रोजेक्ट से काफी नाराज़ नज़र आ रही हैं. उनका कहना है कि मेकर्स ने उनके पति के रोल में एक बेहद सीनियर एक्टर को कास्ट कर लिया था. इस बात से उनका भरोसा डगमगाने लग गया. फिल्म में Chunky Panday ने उनके पति का रोल किया था.
अजय की 'सन ऑफ सरदार 2' पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, कहा-"पता नहीं था कि इतने सीनियर एक्टर..."
मृणाल के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म से उनेक दो सबसे अच्छे सीन्स डिलीट कर दिए.


मृणाल इन दिनों ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ को प्रमोट कर रही हैं. इस सिलसिले में उन्होंने प्रेमा: द जर्नलिस्ट यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था. बातचीत के दौरान उन्होंने 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर खूब नाराज़गी जताई. फिल्म में अपनी पेयरिंग पर बात करते हुए वो कहती हैं,
"मुझे पता भी नहीं था कि एक बेहद सीनियर एक्टर (चंकी पांडे) मेरे पति का रोल करेंगे. मैंने फिल्म से इस बात की उम्मीद नहीं की थी. तो वहां मैं फेल हो गई. ऐसा इसलिए क्योंकि मेरा भरोसा थोड़ा डगमगा गया था."
मृणाल अभी 33 साल की हैं. फिल्म में अजय देवगन के साथ भी उनका रोमैंटिक एंगल था. जो खुद 57 साल के हैं. दूसरी तरफ 63 साल के चंकी पांडे मृणाल से 30 साल बड़े हैं. इस एज गैप को लेकर ही वो खफा हो गई हैं. हालांकि ये एकमात्र मुद्दा नहीं, जिस पर उन्होंने रिएक्ट किया है.
मृणाल के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म से उनके दो सबसे अच्छे सीन्स उड़ा दिए. उन्होंने कहा कि वो 'सन ऑफ सरदार 2' की टीम को काफी पसंद करती हैं. लेकिन उन्हें इस एडिटिंग के बारे में बताया तक नहीं गया था. उनमें से एक सीन वो था, जहां मृणाल का किरदार अपनी बहन की बेटी से काफी इमोशनल बातचीत करती है. ये मूवी के नैरेटिव के लिहाज़ से काफी ज़रूरी था. लेकिन मृणाल का आरोप है कि मेकर्स ने इसे डिलीट कर दिया, जिस कारण फिल्म की कहानी हिल गई.
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के एक्सपीरियंस के बावजूद उन्हें कोई अफसोस नहीं. उन्होंने इससे कुछ नया ही सीखा है. जहां तक 'सन ऑफ सरदार 2' की बात है, उसने वर्ल्डवाइड मात्र 66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया था. अजय, चंकी और मृणाल के अलावा इसमें रवि किशन, नीरू बाजवा, संजय मिश्रा और दीपिक डोबरियाल जैसे एक्टर्स ने काम किया था.
वीडियो: वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर क्यों गिरी अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2?


















