The Lallantop
Logo

क्या है बनारस का 'टकसाल सिनेमा कांड' जब दो बाहुबली आमने-सामने आ गए थे

बागी विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में हमलावरों ने धनंजय सिंह की गाड़ी पर गोलियां बरसा दीं, जिससे वह और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement

4 अक्टूबर, 2002 को वाराणसी में टकसाल सिनेमा के पास एक चौंकाने वाली घटना हुई, जिसने उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा ही बदल दी. पूर्व सांसद धनंजय सिंह जब वाराणसी से जौनपुर की यात्रा कर रहे थे, तभी बंदूकधारियों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. बागी विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में हमलावरों ने धनंजय सिंह की गाड़ी पर गोलियां बरसा दीं, जिससे वह और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हमला उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में कुख्यात हो गया, और इस घटना को आज भी 'टकसाल सिनेमा हमला' के नाम से याद किया जाता है. क्या हैै पूरी कहानी, जानने के लिए देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement