The Lallantop

अहमद शहजाद ने दिया PCB को रियलिटी चेक, पाकिस्तानी सच बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे!

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर Ahmed Shehzad ने कहा कि बेशक PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग में 8 टीमें करके इसे बड़ा बनाने की कोशिश की, लेकिन लीग की क्वालिटी में गिरावट ही आई है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान सुपर लीग और IPL एक ही समय पर खेला जाती है. (Photo-PTI)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का बैन लगा दिया है. मुजरबानी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने का विकल्प चुना था. इस कदम की पाकिस्तान में तारीफ हो रही लेकिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद का स्टैंड कुछ और है. उन्हें लगता है कि बैन से ज्यादा बोर्ड को अपनी लीग को और बड़ा करने पर ध्यान देना चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बैन करना ऑप्शन नहीं 

शहजाद ने ये भी कहा कि बेशक PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग में 8 टीमें करके इसे बड़ा बनाने की कोशिश की, लेकिन लीग की क्वालिटी में गिरावट ही आई है. उन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी के आईपीएल में जाने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि ये प्रोफेशनल प्लेयर की पसंद है. शहजाद के मुताबिक, मुजरबानी जैसे खिलाड़ी को बैन करना कोई विकल्प नहीं है. खासकर ऐसे समय में जब IPL दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन चुकी है और इंटरनेशल खिलाड़ियों के लिए सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा,

इस बात पर अटके रहने के बजाय कि हमने किसे बैन किया है और किसे नहीं, हमें बड़ी तस्वीर पर ध्यान देना चाहिए. ज़्यादातर, आपके पास वो खिलाड़ी हैं जो IPL से रिटायर हो चुके हैं, या जिनके लिए वहां आगे के मौके खत्म हो चुके हैं.

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से लगातार यह दावे किए जा रहे हैं कि उनकी लीग IPL से “बड़ी और बेहतर” है लेकिन यह सच नहीं है. उन्होंने डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ का उदहारण देते हुए कहा कि मौका मिलने पर कोई भी खिलाड़ी IPL को ही चुनेगा. उन्होंने कहा,

सच कहूं तो, जिस भी खिलाड़ी के पास कोई अच्छा मौका होगा, वह IPL को ही चुनेगा. 

यह भी पढ़ें- अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा का कभी भी हो सकता है डोपिंग टेस्ट, ये है वजह 

Advertisement
मुजरबानी ने छोड़ा PSL

मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था. हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स ने  ने उन्हें अपनी टीम में शामिल होने की पेशकश की, जिसके बाद उन्होंने पीएसएल से हटने का फैसला किया. पिछले टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुजरबानी ने अब तक केकेआर के लिए दो मैच खेले हैं और ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लिए थे. बोर्ड ने एक बयान में कहा कि मुज़रबानी ने अपने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया, जबकि उन्होंने पहले उन शर्तों पर सहमति जताई थी. स्पेंसर जॉनसन और दासुन शनाका समेत दूसरे खिलाड़ियों ने भी IPL में खेलने के लिए PSL के कॉन्ट्रैक्ट से नाम वापस ले लिया और उन्हें भी इसी तरह की सज़ा मिल सकती है.

वीडियो: नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स के हीरो बन गए, KKR के सामने किया शानदार प्रदर्शन

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement