पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarbani) पर 2 साल का बैन लगा दिया है. उन पर यह कार्रवाई पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से लास्ट मूमेंट पर नाम वापस लेने की वजह से की गई. जिम्बाब्वे के स्टार बॉलर मुजरबानी ने PSL 2026 से नाम वापस लेकर IPL में खेलने का फैसला किया था, जिसे PCB ने गंभीर उल्लंघन माना है.
ब्लेसिंग मुजरबानी ने IPL चुना, बौखलाए पाकिस्तान ने बैन लगा दिया
PCB ने KKR के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarbani) पर 2 साल का बैन लगा दिया है. मुजरबानी ने इस साल PSL में कॉन्ट्रैक्ट करने के बावजूद IPL में खेलने का फैसला किया था. मुजरबानी इस सीजन में पीएसएल टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा थे.


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने बयान में साफ किया कि, ब्लेसिंग मुजरबानी ने स्पष्ट शर्तें और ऑफर स्वीकार करने के बावजूद दूसरी लीग में खेलने का कॉन्ट्रैक्ट कर लिया, जो प्रोफेशनल स्टैंडर्ड के खिलाफ है. बोर्ड ने इस फैसले को उल्लंघन बताते हुए कठोर कार्रवाई की जरूरत बताई. मुजरबानी KKR में शामिल होने से पहले अपनी शर्तों के आधार पर PSL 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम में जुड़े थे.
PCB का मानना है कि मुजरबानी ने अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज किया है. स्टेटमेंट के मुताबिक,
बोर्ड ने पूरी तरह से अनुशासनात्मक रिव्यू के बाद बताया कि जिम्बाब्वे के क्रिकेटर ब्लेसिंग मुजराबानी को PSL के अगले दो सीजन में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है. बिना कोई सही कारण बताए कमिटमेंट से पीछे हटना कॉन्ट्रैक्ट की जिम्मेदारियों और सिद्धांतों का उल्लंघन है.
PCB का मानना है कि फ्रेंचाइजी लीग में पारदर्शिता और प्रतिबद्धता बेहद जरूरी है. पहले से कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद दूसरी लीग से जुड़ना नियमों के खिलाफ है. इसीलिए मुजरबानी पर 2 साल का बैन लगाया गया है. यह कार्रवाई इसलिए की गई कि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सके.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को देख सिलेक्टर्स हो रहे बेसब्र, खतरे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने PSL से नाम वापस लेने वाले प्लेयर्स के खिलाफ पहले ही सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ने वाले प्लेयर्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. उनके मुताबिक, PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर पहली भी कार्रवाई की गई है.
अनसोल्ड रहे मुजरबानीइस साल 11 फरवरी 2026 को PSL के लिए प्लेयर्स का ऑक्शन हुआ. क्रिकेटर्स की नीलामी में ब्लेसिंग मुजरबानी अनसोल्ड रहे. इसके बाद, वह कुछ शर्तों और ऑफर के चलते रिप्लेसमेंट के तौर पर इस्लामाबाद यूनाइटेड से जुड़े. टीम में उन्होंने वेस्टइंडीज के सीमर शमार जोसेफ की जगह ली.
इसके बाद, मुजरबानी को जैसे ही KKR की तरफ से टीम ज्वाइन करने का ऑफर मिला, उन्होंने तुरंत PSL के ऑफर और शर्तों को ताक पर रखकर KKR से जुड़ने का फैसला किया. कोलकाता नाइट राइडर्स में उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया.
PSL छोड़ने वाले मुजरबानी अकेले नहींब्लेसिंग मुजरबानी इस साल PSL छोड़ने वाले इकलौते क्रिकेटर नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट हैंड पेसर स्पेंसर जॉनसन और श्रीलंका के दासुन शनाका भी PSL में डील करने के बाद छोड़ चुके हैं. मौजूदा समय में दोनों प्लेयर IPL 2026 का हिस्सा हैं. स्पेंसर जॉनसन CSK में हैं, जबकि दासुन शनाका राजस्थान रॉयल्स की टीम में हैं. फिलहाल इन दोनों प्लेयर्स पर अभी तक PCB की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?





















