दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik). इस साल अगर भारतीय क्रिकेट फ़ैन्स ने किसी खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा प्यार लुटाया है, तो वो DK ही हैं. लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें एशिया कप के लिए टीम में चुना गया है. हालांकि इस बात से पूर्व तेज गेंदबाज और मशहूर कॉमेंटेटर विवेक राजदान (Vivek Razdan) नाखुश हैं. राजदान के मुताबिक कार्तिक को बतौर फिनिशर टीम में नहीं चुना जाना चाहिए था.
'वो जगह ब्लॉक कर रहे...' दिनेश कार्तिक के टीम में चुने जाने पर आई कड़ी प्रतिक्रिया!
कार्तिक को नहीं मिलनी चाहिए टीम इंडिया में एंट्री.


विवेक राजदान (Vivek Razdan) के मुताबिक कार्तिक को बतौर फिनिशर टीम में चुने जाने से एक जगह ब्लॉक हो गई है. फैनकोड से बात करते हुए उन्होंने कहा,
‘दिनेश कार्तिक को केवल फिनिशर के रूप में चुना जाना मुझे ठीक नहीं लगता. आप दिनेश कार्तिक के लिए एक जगह ब्लॉक कर रहे हैं. आप बताइए सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, दीपक हूडा और हार्दिक पंड्या में से कौन फिनिशर की भूमिका निभा नहीं सकता है?’
जिस तरह से कार्तिक ने IPL में धमाकेदार प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए क्रिकेट पंडित और फ़ैन्स इस खिलाड़ी के कायल हो गए. उन्होंने लगातार ही टीम मैनेजमेंट से इस धाकड़ खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल करने की डिमांड की. सेलेक्टर्स ने भी फ़ैन्स की बात सुनी और कार्तिक को टीम में मौका मिला. भारतीय टीम में वापसी के बाद से कार्तिक फ़ैन्स के साथ सेलेक्टर्स के भरोसे पर भी खरे उतरे. भारतीय टीम के लिए वो अक्सर फिनिशर की भूमिका में नज़ऱ आए. 37 साल के कार्तिक ने अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर एशिया कप की टीम में भी जगह पक्की कर ली. उन्हें बतौर फिनिशर और एक विकेटकीपर के तौर पर टीम में चुना गया.
# कार्तिक हैं कॉन्फिडेंटदिनेश कार्तिक ने हाल ही में कहा था कि फिनिशर का काम आसान नहीं होता है, इसमें निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल है. उन्होंने कहा था,
‘आप जब टॉप लेवल पर खेल रहे होते तो लोगों को आपसे काफी उम्मीदें होती हैं. सबसे जरूरी यह है कि मैच के दिन स्थिति को समझते हुए अपना बेस्ट देने का प्रयास करें. फिनिशर की भूमिका ऐसी है, जहां निरंतर प्रदर्शन करना मुश्किल है. जब भी आप क्रीज पर आते हैं तो ऐसा प्रभाव बनाना होता है कि टीम को उससे मदद मिले. यह दोनों तरह से काम करता है. गेंदबाज चतुर हैं और वो आपको हवा की दिशा में शॉट खेलने के लिए मजबूर करेंगे. इससे मुश्किलें काफी बढ़ जाती है.’
दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में टीम के लिए डेब्यू किया था. जिसके बाद वो लगातार टीम से अंदर बाहर होते रहे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए उन्होंने IPL2022 में शानदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला, जहां उन्होंने अपने रोल को बखूबी निभाया है. अब उनकी नजर एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन कर विश्व कप की टीम में अपनी जगह पक्की करने पर होगी.
कॉमनवेल्थ खेलों में पीवी सिंधु ने गोल्ड किया अपने नाम, लिया 2014 का बदला













.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)



