24 मई, फ्रेंच ओपन 2026 का पहला दिन. भारतीय मूल के अमेरिकी टेनिस प्लेयर निशेष बसावरेड्डी (Nishesh Basavareddy) के झन्नाटेदार शॉट देखकर स्टैंड्स में मौजूद टेनिस फैंस दंग रह गए. उन्होंने आक्रामक शॉट लगाते हुए दुनिया के नौवें नंबर के प्लेयर अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज (Taylor Fritz) को धूल चटा दी. बसावरेड्डी ने यह मुकाबला 7-6(5), 7-6(5), 6-7(9), 6-1 से अपने नाम किया. इस जीत के साथ निशेष बसावरेड्डी को फ्रेंच ओपन 2026 में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल गई है.
फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में वर्ल्ड नंबर 9 को हराने वाले निशेष बसावरेड्डी कौन हैं?
निशेष बसावरेड्डी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में अपना ग्रैंड स्लैम डेब्यू किया था. पहले राउंड में उन्होंने दिग्गज टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच को टक्कर दी थी.


टेलर फ्रिट्ज के पास प्रोफेशनल टेनिस का काफी एक्सपीरियंस हैं. वह 2015 से प्रोफेशनल टेनिस में एक्टिव हैं. लेकिन, फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में 21 वर्षीय बसावरेड्डी के सामने उनकी एक न चली. इस दौरान निशेष ने फ्रिट्ज को खूब छकाया. बसावरेड्डी के पास टेलर फ्रिट्ज के हर शॉट का जवाब था.
दुनिया के 148वीं रैंक के प्लेयर निशेष बसावरेड्डी ने पहले ही सेट में इम्पैट डाला. उन्होंने बेहतरीन टेनिस खेलते हुए पहला सेट टाईब्रेक के जरिए 7-6 से अपने नाम किया. इसके बाद बसावरेड्डी ने दूसरे सेट में भी टेलर फ्रिट्ज को कोई मौका नहीं दिया. हालांकि, दूसरे सेट में फ्रिट्ज ने वापसी करने के लिए पूरा जोर लगाया. लेकिन, यंग टैलेंट बसावरेड्डी ने टाईब्रेक में फिर बाजी मारी. उन्होंने दूसरा सेट भी 7-6 से जीता.
लगातार दो सेट हारने के बाद वर्ल्ड के नंबर-9 प्लेयर टेलर फ्रिट्ज प्रेशर में आ गए. तीसरा सेट जीतने के लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी. बसावरेड्डी ने तीसरे सेट में भी उनका जोरदार मुकाबला किया. लेकिन, इस सेट में टेलर फ्रिट्ज का एक्सपीरिएंस निशेष बसावरेड्डी पर भारी पड़ा.
तीसरे सेट का फैसला भी टाईब्रेक के जरिए हुआ. फ्रिट्ज ने वापसी करते हुए तीसरा सेट 7-6 से जीता. अब टेलर फ्रिट्ज को मैच जीतने के लिए लास्ट के दो सेट और जीतने थे, जो उनके लिए मुश्किल काम था.
ये भी पढ़ें: IPL खेल रहे मार्श चोटिल, ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान सीरीज से पहले बड़ा झटका
चौथे सेट का खेल शुरू हुआ. निशेष ने अपने जबरदस्त खेल से चौथे सेट को एकतरफा बना दिया. उन्होंने फ्रिट्ज को वापसी का कोई चांस नहीं दिया. इस सेट में टेलर फ्रिट्ज उनके शॉट्स की काट नहीं ढूढ़ पाए. निशेष बसावरेड्डी ने चौथा सेट 6-1 से जीतकर कमाल कर दिया. दोनों प्लेयर्स के बीच यह मुकाबला 2 घंटा 45 मिनट चला.
टेलर फ्रिट्ज को हराने के बाद, निशेष बहुत कॉन्फिडेंट लगे. मैच के बाद उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद टेनिस फैंस को धन्यवाद दिया. पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान उन्होंने कहा,
आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. आपके सामने यहां पर खेलना अविश्वसनीय रहा. आज आप सभी के सपोर्ट के लिए थैंक्यू.
निशेष ने आगे कहा,
दूसरे दौर में पहुंचे निशेषनिश्चित रूप से यह मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत है. मुझे सपोर्ट के लिए फिर आप सब की जरूरत पड़ेगी.
पहले राउंड में टेलर फ्रिट्ज पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद, निशेष बसावरेड्डी दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं. दूसरे राउंड में उनका मुकाबला अमेरिका के एलेक्स मिशेलसन (Alex Michelsen) से होगा. दोनों प्लेयर्स के बीच यह मैच 28 मई को खेला जाएगा.
कौन हैं निशेष बसावरेड्डी?2 मई 2005 को जन्मे निशेष बसावरेड्डी का ताल्लुक आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से है. साल 1999 में उनके पेरेंट्स नेल्लोर से अमेरिका शिफ्ट हो गए थे. निशेष ने टेनिस के गुर अमेरिका में सीखे. उनका जूनियर करियर शानदार रहा. वह ITF जूनियर रैंकिंग में वर्ल्ड के नंबर-3 प्लेयर रहे.
साल 2022 में निशेष ने US Open में ब्वॉयज डबल्स का खिताब जीता था. इसी साल उन्होंने सऊदी अरब में ATP नेक्स्टजोन फाइनल्स में भी हिस्सा लिया.
जोकोविच को दे चुके हैं टक्करनिशेष बसावरेड्डी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में अपना ग्रैंड स्लैम डेब्यू किया था. पहले राउंड में उनका मुकाबला दिग्गज टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच से हुआ. इस मैच के पहले सेट में उन्होंने जोकोविच को बैकफुट पर ला दिया. निशेष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 6-4 से जीता था. लेकिन, इसके बाद जोकोविच ने जोरदार वापसी करते हुए उन्हें 4-6, 6-3, 6-4, 6-2 से हराया था.
वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?



















