
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली.
सबसे पहला रिकॉर्ड तो ये कि 200 मैच वाले पड़ाव पर सबसे ज़्यादा रन कोहली के खाते में हैं. 8,888 रन.


सबसे पहला रिकॉर्ड तो ये कि 200 मैच वाले पड़ाव पर सबसे ज़्यादा रन कोहली के खाते में हैं. 8,888 रन.
दूसरे नंबर एबी डिविलियर्स हैं. 8,621 रन थे उनके नाम, जब उनके 200 मैच पूरे हुए थे. कोहली से पूरे 267 रन कम. मज़ेदार बात ये कि कोहली के अलावा जिस बल्लेबाज़ ने अपने 200वें मैच में सेंचुरी लगाई है, वो डिविलियर्स ही हैं. बस इन्हीं दो बल्लेबाज़ों ने आज तक के वन डे इतिहास में ये कारनामा किया है.

इस शतक के साथ कोहली के 31 शतक हो गए हैं. कोहली शतकों की लिस्ट में अब अकेले दूसरे नंबर पर आ गए हैं. इससे पहले वो ये स्थान रिकी पॉन्टिंग के साथ शेयर कर रहे थे. पॉन्टिंग के 30 शतक हैं. अब यहां से अगर कोहली को कुछ हासिल करने के लिए बचा है तो वो है सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड.

सचिन के वन डे में 49 शतक हैं. अब सचिन और विराट के बीच कोई नहीं. कोई आएगा ऐसा लगता भी नहीं. फ़िलहाल खेलनेवाले क्रिकेटर्स में सिर्फ डिविलियर्स और हाशिम अमला ही दौड़ में नज़र आ रहे हैं. अमला के 26 और डिविलियर्स के 25 शतक हैं. लेकिन एक काबिलेगौर तथ्य ये भी है कि डिविलियर्स 34 और अमला 35 साल के हो चुके हैं. कोहली सिर्फ 29 साल के हैं. इन दोनों के मुकाबले उनके पास ज़्यादा समय मालूम पड़ता है. इसके अलावा उनका फॉर्म तो जबर चल ही रहा है. कहने की बात ये कि सचिन के रिकॉर्ड को अगर किसी से सीरियस ख़तरा है तो वो कोहली ही हैं. वैसे भी सचिन के 49 शतक 463 मैच खेल के बने हैं. कोहली ने तो अभी आधे भी नहीं खेले.
बाकी भविष्य तो देखो नास्त्रेदमस भी कहां ठीक से बता पाया है.वो स्टाइलिश इंडियन क्रिकेटर, जिसका एक ख़राब शॉट उसका करियर खा गया
वो इंडियन खिलाड़ी जिसने अरब सागर में छक्का मारा था
वो बॉलर, जिसके फेंके एक ओवर ने भारतीय खिलाड़ियों के घरों पर पत्थर फिंकवाए
वो क्रिकेटर नहीं, तूफ़ान था. आता था, तबाही मचाता था, चला जाता था