The Lallantop

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे, वजह पता लगी

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी. इसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया है. अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पता चला है कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली सीरीज से बाहर हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं. (Photo-PTI)

विराट कोहली को टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा. कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर नहीं आएंगे. 13 जून से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए कोहली को टीम में चुना गया था. लेकिन अब टीम को उनका रिप्लेटमेंट ढूंढना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली हैमस्ट्रिंग के कारण इस सीरीज से बाहर हुए हैं. IPL फाइनल में विराट कोहली दौड़ने में थोड़े असह

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विराट कोहली को चोट कब लगी और यह चोट कितनी गंभीर है, इसके बारे में कोई अपडेट नहीं आया है. कोहली हाल ही में खत्म हुए IPL में शानदार फॉर्म में थे. वह RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 16 पारियों में 56.25 के औसत से 675 रन बनाए थे. उन्होंने इस सीजन में पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मैच में उन्होंने 75 रन बनाए थे.

IPL के दौरान भी विराट कोहली चोटिल हो गए थे. इसके बाद वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले थे. कोहली ने खुद यह माना था कि वह 100 प्रतिशत फिट नहीं है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के बाद कोहली ने कहा,

Advertisement

मेरी चोट अभी बेहतर है, लेकिन फिर भी 100 परसेंट फिट नहीं हूं. पिछले मैच में घुटने में सूजन थी. यहां तक कि हेल्थ के लिहाज से भी पिछले चार-पांच दिन से मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा था. अपने जज्बे से खुश हूं.

विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा का खेलने भी फिलहाल पक्का नहीं है. रोहित को टीम में जगह तो मिली लेकिन साथ ही एक कंडीशन भी लगा दी गई. बोर्ड ने बताया कि वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. तभी उन्हें खेलने का मौका मिलेगा. रोहित शर्मा चोट के चलते ही सीजन के कुछ मैच नहीं खेल पाए थे. 
 

टीम - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे.

Advertisement

वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

Advertisement