The Lallantop

Hero ने फ्लेक्स-फ्यूल बाइक लॉन्च कीं, मोटरसाइकिल चलाने वालों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी

Hero MotoCorp ने अपनी लोकप्रिय Splendor+ और HF Deluxe बाइक के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लॉन्च (Hero MotoCorp's first flex-fuel motorcycle) किए हैं.

Advertisement
post-main-image
Splendor+ और HF Deluxe अब फ्लेक्स फ्यूल के साथ भी चलेंगी

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय Splendor+ और HF Deluxe बाइक के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लॉन्च किए हैं, जो E20 से लेकर E85 फ्यूल तक चल सकते हैं और जुलाई से चुनिंदा शहरों में उपलब्ध होंगे।
  • फ्लेक्स-फ्यूल बाइक लॉन्च करने का उद्देश्य पेट्रोल के साथ मिश्रित वैकल्पिक ईंधन E20 से E85 तक के उपयोग को बढ़ावा देना है, जिसे सरकार ने मार्च में अनिवार्य करना शुरू किया है।
  • फ्लेक्स-फ्यूल बाइक की लॉन्चिंग से ईंधन विकल्प बढ़ेंगे, और इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध कराए जाने की योजना है, जिससे वाहन उद्योग में ईंधन विविधता बढ़ सकती है।

भारत की पहली flex-fuel बाइक लॉन्च हो गई है. Hero MotoCorp ने अपनी लोकप्रिय Splendor+ और HF Deluxe बाइक के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लॉन्च (Hero MotoCorp's first flex-fuel motorcycle) किए हैं. दोनों ही बाइक E20 से लेकर E85 फ्यूल के साथ सड़कों पर दौड़ सकती हैं. फ्लेक्स फ्यूल कंपैटिबल Splendor+ की एक्स शोरूम कीमत 82,710 रुपये है, तो HF Deluxe का एक्स शोरूम दाम 72,792 रुपये है. दोनों बाइक जुलाई के महीने से दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. इसके बाद इनको नेशनल लेवल पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा.

Advertisement
क्या है फ्लेक्स फ्यूल?

फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल और मेथनॉल या इथेनॉल के मिश्रण से बना एक वैकल्पिक ईंधन है. फ्लेक्स-फ्यूल वाली गाड़ियों के इंजन एक से ज्यादा तरह के ईंधन पर चलने के लिए डिजाइन किए जाते हैं. ऐसे इंजन E20 से लेकर E85 ब्लेन्ड वाले फ्यूल को सपोर्ट करते हैं. E85 मॉडल टॉक्सिक एमिशन को कम करने के लिए जाने जाते हैं. जैसे कि बेंजीन.

Advertisement

ऐसी गाड़ी के फ्यूल टैंक, ईंधन लाइन, होज, फ्यूल पंप, इंजेक्टर, सील और गास्केट को E85 ईंधन के अनुरूप बनाया जाता है. बता दें कि E85 फ्यूल की ऑक्टेन रेटिंग लगभग 100-105 होती है. जिससे इंजन को ज्यादा कम्प्रेशन रेशियो और बेहतर बूस्ट (पावर और टॉर्क) मिल पाता है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति भी फ्लेक्स फ्यूल इंजन बनाने पर काम कर रही है. Maruti Suzuki अपनी कॉम्पैक्ट SUV Fronx को फ्लेक्स-फ्यूल पावरट्रेन के साथ पेश कर सकता है.

ये भी पढ़ें: E20 छोडिए अब Maruti ला रही है E85 फ्यूल सपोर्ट करने वाली कार

हीरो की बाइक में क्या मिलेगा

भारत की सड़कों पर दौड़ने वाली हर तीसरी बाइक में से एक Splendor+ और HF Deluxe के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है. दोनों बाइक पहले के जैसे 97.2cc सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आने वाली हैं. नए किस्म के फ्यूल के लिए हीरो ने बाइक के ECU calibration को रिवाइज किया है, साथ ही फ्यूल सिस्टम कंपोनेन्टस को अपग्रेड किया है. बाइक में नया फ्यूल पंप और एक्स्ट्रा फ्यूल फ़िल्टर भी लगाया गया है.

Advertisement
कीमत में कितना अंतर

फ्लेक्स फ्यूल कंपैटिबल बनाने के लिए भले कंपनी ने कई बदलाव किए हैं मगर कीमतों में इसकी वजह से कोई बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलेगा. HF Deluxe अभी के मॉडल से सिर्फ 172 रुपये महंगी है तो Splendor+ में 5153 रुपये का फर्क आएगा. बताते चलें कि इसी साल मार्च में E20 फ्यूल को अनिवार्य करने के बाद सरकार E22 से लेकर E30 फ्यूल के लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: मालवीय नगर के होटल में 21 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?

Advertisement