The Lallantop

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले आकिब नबी टीम इंडिया के साथ होंगे, BCCI ने क्यों बुलाया?

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए BCCI ने मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार और गुरनूर बरार को मौका दिया है. अब Auqib Nabi के अलाना 5 और बॉलर्स को बुलाया गया है.

Advertisement
post-main-image
आकिब नबी डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo-PTI)

डोमेस्टिक क्रिकेट में विकेट्स का अंबार लगाने वाले पेसर आकिब नबी (Auqib Nabi) को आखिरकार BCCI ने बुलावा भेज ही दिया. पर वो इंडियन टीम के लिए खेलेंगे नहीं. अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच से पहले आकिब मुल्लापुर पहुंचेंगे और नेट बॉलर का काम करेंगे. नेट बॉलर्स की लिस्ट में आकिब के अलावा 5 और बॉलर्स शामिल हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
आकिब नबी को आया बुलावा

BCCI ने गुरजपनीत सिंह, आकिब नबी, प्रिंस यादव, सारांश जैन, शिवांग कुमार और जीशान अंसारी को नेट बॉलिंग के लिए बुलाया है. इन सभी नामों में आकिब नबी हाल के दिनों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं. पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में 104 लेने वाले आकिब को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था. काफी लोग इस बात से हैरान थे. अजीत अगरकर से भी आकिब को लेकर सवाल किया गया था. उन्होंने कहा था,

आप भारत में होने वाले टेस्ट मैच के लिए ज्यादा पेसर नहीं चुनते हैं. आकिब सलेक्शन के करीब था. लेकिन इस समय हम उन खिलाड़ियों के साथ जा रहे हैं जिन्हें हमने चुना है.

Advertisement

इसके बाद अगरकर को काफी ट्रोल किया गया. लोग सोशल मीडिया पर आकिब के लिए आवाज उठाने लगे. यह आरोप भी लगाए गए कि सेलेक्शन IPL की तर्ज पर हो रहा है, और डोमेस्टिक क्रिकेट की अहमियत खत्म की जा रही है. सेलेक्टर्स ने अब शायद नेट बॉलर के तौर पर आकिब को मौका देकर उन्हें टीम के माहौल का एक्सपोजर देना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान स्पिन फ्रेंडली पिच बनवाता है? कोच ने सवाल उठाने वालों को नसीहत दे दी 

इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका

आकिब के अलावा प्रिंस यादव को भी टीम इंडिया में आने का दावेदार माना जा रहा था. उन्हें टेस्ट टीम में तो जगह नहीं मिली, पर वनडे टीम में वो हैं. प्रिंस ने IPL 2026 में 14 मैचों में 16 विकेट लिए. उन्होंने अपनी हार्ड लेंथ से सभी को प्रभावित किया. 

Advertisement

गुरजपनीत की बात करें तो वह पहले भी टीम इंडिया के नेट बॉलर रह चुके हैं. दलीप ट्रॉफी में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर थे. सरांश जैन मध्य प्रदेश के बॉलर हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में MP के लिए सात मैच खेले और 30 विकेट लिए. 

यह सभी पेसर टीम के स्क्वाड में मौजूद खिलाड़ियों की मदद करेंगे. इस टेस्ट मैच में BCCI ने मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार और गुरनूर बरार को मौका दिया है.

वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

Advertisement