The Lallantop

छात्रों के लिए फ्री बस, नौकरियों का ऐलान... CM बनते ही डीके शिवकुमार ने लिए छह बड़े फैसले

Karnataka के CM DK Shivakumar ने Students को Free Bus Pass, Private Sector Jobs Exchange, Bengaluru Infrastructue और मकान मालिकों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. डीके शिवकुमार की सरकार में सबसे ज्यादा फोकस युवाओं पर किया गया है.

Advertisement
post-main-image
डीके शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ लेते ही कई सारी घोषणाएं की हैं (PHOTO-PTI)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शपथ लेते ही एक्शन मोड में दिख रहे हैं. सीएम बनते ही उन्होंने छह पॉइंट्स वाला एक एजेंडा पेश किया है. इसमें वेलफेयर और डेवलपमेंट से जुड़े कई ऐलान किए गए हैं. डीके शिवकुमार की सरकार में सबसे ज्यादा फोकस युवाओं पर किया गया है. उन्होंने इस समय को कर्नाटक का 'यूथ एरा' बताया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
स्टूडेंट्स के लिए ऐलान 

डीके शिवकुमार ने छह पॉइंट्स का जो एजेंडा सामने रखा है उसमें सबसे बड़ी घोषणा स्टूडेंट्स के लिए की गई है. डीके शिवकुमार कैबिनेट ने पूरे कर्नाटक में स्टूडेंट्स को फ्री बस सेवा देने का ऐलान किया है. इसके लिए स्टूडेंट्स को एक पास जारी किया जाएगा जिससे वो पूरे राज्य में मुफ्त में बस से सफर करेंगे. इस योजना की घोषणा करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा,

‘हमारी कैबिनेट ने जो पहला फैसला लिया है, उसमें छात्रों को मुफ्त बस पास जारी करना है. जब भी मैं अलग-अलग इलाकों में जाता था, तो लड़के मुझसे पूछते थे कि मुफ्त सफर की सुविधा सिर्फ लड़कियों को ही क्यों दी गई है. अब हमने छात्रों को मुफ्त बस पास बांटने का फैसला किया है.’

Advertisement

स्टूडेंट्स को मिलने वाली ये सुविधा नॉन-लग्जरी सरकारी बसों के लिए मान्य होगी. पास बनवाने के लिए स्टूडेंट्स को अप्लाई करना होगा. इस घोषणा पर सीएम से पूछा गया कि इससे राज्य पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ कितना बढ़ेगा, तो उन्होंने इसे नकार दिया.

नौकरी के लिए प्राइवेट एक्सचेंज 

बस पास के अलावा डीके सरकार ने नौकरी के लिए एक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज खोलने की घोषणा की है. इस एक्सचेंज को सरकार चलाएगी जिसका मकसद युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलवाना होगा. इसके अलावा सीएम शिवकुमार ने 56 हजार सरकारी पदों पर भर्ती निकालने की भी बात कही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके बारे में जानकारी दे दी जाएगी. इस बारे में बोलते हुए सीएम शिवकुमार ने कहा,

‘बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए, सरकार खुद ही प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक रोजगार एक्सचेंज की सुविधा उपलब्ध कराएगी. प्रस्ताव के तहत, कन्नड़भाषियों को इसमें सबसे अधिक हिस्सा दिया जाएगा.’

Advertisement
भारत जोड़ो यूथ क्लब

इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए सीएम शिवकुमार ने भारत जोड़ो यूथ क्लबों के बैनर तले पूरे कर्नाटक में 10 हजार युवाओं का संघ बनाने की घोषणा की. ये संघ ग्रामीण इलाकों में पंचायत स्तर पर और शहरी इलाकों में वार्ड स्तर पर बनाए जाएंगे. हर क्लब में 150 से 200 सदस्य होंगे और उसे सरकार से 10 लाख रुपये का ग्रांट मिलेगा.

घर मालिकों के लिए राहत 

सीएम डीके शिवकुमार ने राज्य की एक पुरानी समस्या को लेकर भी ऐलान किया है. दरअसल कर्नाटक में मकान मालिकों के लिए Occupancy Certificates (OC) और Completion Certificates (CC) जारी करने में कई बार दिक्कतें आईं. सीएम शिवकुमार ने कहा कि जिन मकान मालिकों ने पिछले महीने के आखिर से पहले अप्लाई किया था, और जिनकी 2,500 वर्ग फुट तक के प्लॉट वाली प्रॉपर्टी में 20 प्रतिशत तक का डेविएशन यानी अंतर है, उन मालिकों को प्रस्तावित ढांचे के तहत राहत दी जाएगी.

2 हजार करोड़ रुपये से बेंगलुरू की सड़कों का कायाकल्प

राज्य की राजधानी बेंगलुरू में सड़कों के लिए सीएम ने 2 हजार करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया है. इस फंडिंग का इस्तेमाल उन सड़कों के लिए किया जाएगा जो मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में पहले से शामिल नहीं हैं. सरकार का लक्ष्य इस काम को तीन से चार महीनों के अंदर पूरा करना है.

इसके अलावा सीएम डीके शिवकुमार ने किसानों के लिए काम करने की बात कही है. हालांकि किसानों के लिए किसी विशेष योजना का ऐलान तो नहीं हुआ, लेकिन सीएम ने किसानों को राज्य की रीढ़ बताया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में डीके सरकार किसानों के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती है.

वीडियो: नेतानगरी: डीके शिवकुमार को ज्योतिषी ने पर्ची पर क्या लिखकर दिया था? सब पता चल गया

Advertisement