The Lallantop

विराट-रोहित भी इस गेंदबाज को नहीं खेल पाते!

सबसे मुश्किल है ये बोलर.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा-विराट कोहली (फोटो - PTI)

इंडिया वर्सेज़ ऑस्ट्रेलिया (IndvsAus). नागपुर में खेले गए सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच में इंडियन बोलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के अलावा टीम इंडिया का पेस अटैक भी पूरे मैच में छाया रहा. लेकिन ऐसे में सवाल उठा, कि टीम इंडिया का सबसे मुश्किल बोलर कौन-सा है. इसका जवाब देते हुए दिनेश कार्तिक ने मोहम्मद शमी का नाम लिया. और बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज प्लेयर भी उनका सामना करने से डरते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्रिकबज़ के शो में मोहम्मद शमी का सामना करने वाले अपने दिनों के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा,

‘अगर मुझे शमी के लिए एक शब्द का इस्तेमाल करना पड़े तो वो होगा ‘टॉर्चर शमी’. क्योंकि मेरे पूरे करियर में, मैंने जिनका नेट्स में सामना किया है उनमें वो सबसे मुश्किल गेंदबाज है. उन्होंने मुझे कई बार मैच में भी आउट किया है. लेकिन उनको नेट्स में खेलना बहुत मुश्किल है. मैंने सोचा कि मैं अकेला ही था. तो मैंने कोहली, रोहित से पूछा और वो सभी खेल के दिग्गज हैं और उन्होंने कहा कि वो शमी को खेलना बिल्कुल पसंद नहीं करते.’

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने शमी की खतरनाक गेंदबाजी का ज़िक्र करते हुए आगे कहा,

‘जो चीज़ उनको खास बनाती है, वो ये है कि नेट सेशन में वो पूरी ताकत से गेंदबाजी करते हैं. उनकी सीम पोजिशन, नैचुरल लेंथ, छह से आठ मार्क मीटर वाली खतरनाक लेंथ जहां आउट होने के दो तरीके है कॉट बिहाइंड या स्लिप पर कैच. और आप देख सकते हैं कि वो क्यों कुछ समय के लिए बदकिस्मत रहे हैं. क्योंकि वो अपनी लेंथ से बल्लेबाज को कई बार बीट करते है. लेकिन विकेट नहीं पाते. उन्होंने विदेशी दौरे किए हैं. जहां वो लगातार खराब गेंदबाज साबित हुए हैं. क्योंकि वो वही बोलर हैं, जिनकी गेंद बीट होती है. लेकिन दिखाने के लिए उनके पास विकेट नहीं हैं.’

अपनी बात का अंत करते हुए कार्तिक बोले,

Advertisement

‘एक फास्ट बोलर के लिए, जब गेंद को छोड़ा जाता है तो रेव्स 1000 rpm के करीब होते हैं. यानी प्रति मिनट गेंद 1000 बार घूमती है. लेकिन शमी के लिए यह 1500-1600 के करीब है. यही उनको स्पेशल बनाता है. जब आपके पास बैक-स्पिन की इतनी मात्रा होती है, तब उनको खेलना बहुत मुश्किल होता है.’

बताते चलें, पहले मैच में शमी के खाते में कुल तीन विकेट आए थे. अब इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से शुरू होना है.

वीडियो: Ind vs Aus पहले टेस्ट के दौरान रवि शास्त्री ने मार्क वॉ को ट्रोल कर दिया!

Advertisement