'बहुत मैच मिस किए है मैंने, पर...' - पहला टेस्ट जीतकर क्या बोले रोहित?
इंडिया ने जीत के साथ सीरीज़ का आगाज़ किया.

भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 132 रनों से जीत दर्ज की. अश्विन ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई. दूसरी पारी में अश्विन ने पांच विकेट झटके और भारत को जीत दिला दी.
कैप्टन रोहित शर्मा ने भी मैच में शानदार बैटिंग की. 120 रन बनाकर रोहित ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. मैच के बाद रोहित ने कई पहलुओं पर बात की. उन्होंने अपनी इंजरी और ढेर सारे मैच मिस करने पर भी बात की है. रोहित ने कहा -
रोहित ने आगे पिच और मैच पर बात की. उन्होंने कहा -
# मैच में क्या हुआ?मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 177 रन पर आउट हो गई. वापसी कर रहे रविन्द्र जडेजा ने पांच विकेट चटकाए. रोहित शर्मा ने जवाब में कप्तानी पारी खेल 120 रन बनाए. उनके बाद अक्षर पटेल और जड्डू ने पचासा जड़ भारत को 400 तक पहुंचाया. यानी भारत के खाते में 223 रन की लीड आई.
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 100 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी. भारत ने कंगारू बल्लेबाज़ों को स्पिन के जाल में फंसाया. अश्विन ने पांच, जड्डू ने दो और अक्षर ने एक विकेट लिया. बचा-खुचा काम मोहम्मद शमी कर गए. शमी ने दो विकेट्स लेकर ऑस्ट्रलिया को 91 पर ऑलआउट कर दिया. चार मैच की सीरीज़ में भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है. दूसरा टेस्ट दिल्ली में 17 फरवरी से शुरू होगा.
वीडियो: Ind vs Aus नागपुर पिच पर बात करते हुए टीम इंडिया पर आरोप लगा गए रिकी पॉन्टिंग

.webp?width=60)

