The Lallantop

बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, नीतीश के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक दल के नेता बने

Samrat choudhary will be new CM: बिहार में 'नीतीश युग' का अंत हो गया है. नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद बीजेपी पहली बार राज्य में अपनी अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी में है. बीजेपी की बैठक में सम्राट चौधरी विधायक दल के नेता चुने गए हैं.

Advertisement
post-main-image
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

बिहार में ‘नीतीश युग’ का अवसान हो चुका है. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इसके कुछ देर बाद बीजेपी विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना. वो बुधवार, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे (Samrat choudhary will be new CM). 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके अपने इस्तीफे की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, 

24 नवंबर 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए की सरकार बनी थी. तब से राज्य में कानून का राज कायम है. हम लगातार विकास के कामों में जुटे हैं. हमने बिहार की जनता के लिए बहुत काम किया है. हमने तय किया था कि अब हम मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे. इसलिए आज की कैबिनेट बैठक के बाद, हमने माननीय राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. अब नई सरकार यहां का कामकाज संभालेगी. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. आगे भी बहुत अच्छे काम होंगे और बिहार आगे बढ़ता रहेगा.

Advertisement

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब राज्य में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. नीतीश कुमार ने अपनी आखिरी मंत्रिमंडल बैठक में अपने सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि साल 2005 में सरकार में आने के बाद मैंने अपनी क्षमता के अनुसार राज्य के लिए काम किया. नीतीश कुमार ने बताया कि नई सरकार को आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा. बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया.

बिहार में अब आगे क्या होने वाला है?

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा देने से पहले राज्यपाल से अपने मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश की. राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे सीएम नीतीश ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को कैबिनेट भंग करने के निर्णय की जानकारी दी. बिहार की 243 सदस्यों वाली विधानसभा में 89 विधायकों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. बीजेपी विधायकों ने मंगलवार की शाम को ही सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता का चुन लिया. वो बिहार के अगले सीएम की शपथ बुधवार को लेंगे.

बिहार विधानसभा में 202 सदस्यों वाले एनडीए गठबंधन में जदयू के 85 विधायक, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के 19 विधायक और जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पांच विधायक शामिल हैं. इसके अलावा राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाह के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पांच विधायक भी एनडीए का हिस्सा हैं.

Advertisement

वीडियो: राजधानी: नीतीश कुमार के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

Advertisement