The Lallantop

विराट कोहली को कई दफ़ा आउट करने वाले का दर्द- 'हैरान हूं कि मुझे क्यों नहीं खरीदा?'

IPL 2023 Auction में इसे नहीं मिले खरीदार.

Advertisement
post-main-image
संदीप शर्मा (फोटो - PTI)

IPL 2023. इस टूर्नामेंट के लिए सभी फ्रैंचाइज़ ने अपनी टीम्स तैयार कर ली है. 23 अक्टूबर को फ्रैंचाइज़ ने बचे-खुचे स्लॉट्स के लिए ऑक्शन में हिस्सा लेकर खरीदारी भी कर ली. और इसी बीच कई खिलाड़ी बिके, तो कई खिलाड़ियों को किसी ने अपनी टीम में नहीं चुना. और ना बिकने वाले प्लेयर्स में संदीप शर्मा भी रहे. संदीप ने IPL में विराट कोहली (Virat Kohli) को सबसे ज्यादा, सात बार आउट किया है. और अब उन्होंने अपने ना चुने जाने पर बात की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

IPL 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलने वाले संदीप ने इस बारे में क्रिकेट. कॉम से बात की. उन्होंने कहा,

‘मैं शॉक्ड हूं और निराश हूं. मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों नहीं खरीदा गया. मैंने जिस भी टीम के लिए खेला है, अच्छा ही किया है. और मुझे सही में लगा था कि कोई ना कोई टीम मेरे लिए बोली जरूर लगाएगी. सच कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी. मुझे ये भी नहीं पता कि गलत कहां हुआ. डॉमेस्टिक क्रिकेट में, मैं अच्छा परफॉर्म कर रहा हूं. रणजी ट्रॉफी के लॉस्ट राउंड में, मैंने सात विकेट निकाले थे. मैंने सैयद मुश्ताक अली में इतना अच्छा किया.’ 

Advertisement
# संदीप शर्मा के आंकड़े! 

बताते चलें, IPL में संदीप शर्मा के आंकड़े कमाल के है. इस टूर्नामेंट में खेले 104 मुकाबलों में संदीप ने 114 विकेट निकाले है. और इसमें इनकी इकॉनमी 7.77 की रही है. पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाली लिस्ट में संदीप, भवनेश्वर कुमार के बाद दूसरे नंबर पर है. भुवी ने 54 और संदीप ने 53 विकेट निकाले हैं.

संदीप की हालिया फॉर्म देखें तो नौ फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 20 विकेट हैं. बता दें, IPL 2023 में संदीप के अलावा कई बड़े नाम वाले खिलाड़ी भी नहीं बिके हैं. इनमें रसी वान डर डुसें, जिमी नीशम, मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

वीडियो: कपिल देव, शेन वार्न... सबको पीछे छोड़ गए रवि अश्विन!

Advertisement

Advertisement