विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन. क्रिकेट के इस जेनरेशन में इन्हीं 4 प्लेयर्स को फैब-4 की श्रेणी में रखा जाता है. माने इस जेनरेशन के बेस्ट क्रिकेटर के तौर पर इन्हीं चारों को लेकर बहस चलती रहती है. लेकिन, इंग्लिश दिग्गज जेफ्री बॉयकॉट इनमें से किसी को इस जेनरेशन का बेस्ट क्रिकेटर नहीं मानते हैं. उनका मानना है कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस जेनरेशन के बेस्ट क्रिकेटर हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर जडेजा की तारीफ में पोस्ट किया था. अब एक बार फिर उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपनी बात को दोहराया है.
फैब-4 से आगे टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर? इंग्लिश दिग्गज का चौंकाने वाला बयान
टीम इंडिया के ऑलराउंडर Ravindra Jadeja ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे किए. वो ये कारनामा करने वाले कपिल देव के बाद दूसरे और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए. इंग्लिश दिग्गज Sir Geoffrey Boycott ने अब उन्हें लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है.

टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका में टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की. इस दौरान जडेजा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की. वो टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट लेने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए. उनके अलावा अब तक ये कारनामा सिर्फ कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी ने ही किया था. जडेजा की इस उपलब्धि पर 17 अगस्त को बॉयकॉट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा,
मेरा फेवरेट प्रजेंट डे क्रिकेटर.
ये भी पढ़ें : हार्दिक पंड्या ODI वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे? फिटनेस ने बढ़ा दी टेंशन
बॉयकॉट ने क्या कहा?अब एक फिर उन्होंने स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में इसे दोहराया है. माइकल वॉन के ये पूछने पर कि क्या वो विराट, रूट, स्टीव और केन में से किसी को इस जेनरेशन का बेस्ट क्रिकेटर मानते हैं? उन्होंने जवाब दिया,
नहीं. जडेजा को. वह बहुत अच्छी बॉलिंग करते हैं. उनकी फील्डिंग जबरदस्त है और वह बॉलिंग भी कर सकते हैं. वह फोकस होकर अच्छा बैटिंग करते हैं और वह काफी हैंडसम भी हैं. मैं उनसे हाल ही में पहली बार मिला था. पिछले साल मैं भारत गया था और उनसे मिला. मैंने कहा, 'आप मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं.' उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं हो सकता,' तब मैंने कहा, 'बिल्कुल.' वो बहुत हैंडसम और अच्छे इंसान हैं. वो बेस्ट क्रिकेटर हैं. ऑलराउंडर.
37 साल के जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 8 विकेट लिए और टीम इंडिया को 1-0 से सीरीज जिताने में मदद की. इसके अलावा, उन्होंने कोलंबो में 43 रनों की जुझारू पारी भी खेली. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब जेफ्री बॉयकॉट ने जडेजा की इतनी तारीफ की है. इससे पहले भी, पिछले साल ओवरलैप क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर भी उन्होंने कहा था कि जडेजा उनके फेवरेट मौजूदा क्रिकेटर हैं. इंग्लैंड के दिग्गज का मानना था कि टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर में वे सभी गुण हैं, जो उन्हें एक क्रिकेटर में पसंद हैं.
सबसे भरोसेमंद प्लेयर्स में रहे हैं जडेजावहीं, जडेजा की बात करें तो, पिछले एक दशक से वो टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद ऑल फॉर्मेट क्रिकेटर्स में से एक रहे हैं. उन्होंने 375 इंटरनेशनल मैचों में 7,580 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 642 विकेट हैं. इसमें 6 शतक और 17 बार एक इनिंग्स में फाइफर शामिल है. वो टीम इंडिया की 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा भी रहे हैं. वर्तमान में वो टेस्ट क्रिकेट ज़्यादा खेलते हैं. लेकिन, अब तक सिर्फ उन्होंने T20I क्रिकेट से ही संन्यास लिया है.
वीडियो: RR के रवींद्र जडेजा CSK के खिलाफ मैच में क्यों हुए इमोशनल?










