जयपुर के रामपुरा गांव का सरकारी प्राइमरी स्कूल पिछले कुछ दिनों से चर्चा में था. तबेले में चल रहे स्कूल को ठीक कराने के लिए CJP की टीम पहुंची थी, जिसके बाद काफी बवाल भी हुआ था. अब जर्जर बिल्डिंग को गिरा दिया गया है और नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हो गया है. बताया गया कि लंबे समय से स्कूल की बिल्डिंग जर्जर पड़ी हुई थी. 21 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी के लीडर्स ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत यहां पहुंचे थे. इस दौरान उनके और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई. स्कूल की जर्जर हालत को मुद्दा बनाया गया. जिसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्कूल बिल्डिंग के नवनिर्माण का आदेश दिया.
जयपुर: तबेले में चल रहे स्कूल पर चला बुलडोजर, CJP की मांग के बाद एक्शन, बनेगी नई बिल्डिंग
21 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी के लीडर्स ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत जयपुर के रामपुरा सरकारी स्कूल पहुंचे थे. तबेले में स्कूल चल रहा था और बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी. अब नया भवन बनाने की मंजूरी दी गई है.

2 सितंबर को स्कूल की बिल्डिंग पूरी तरह ज़मीदोज़ कर दी गई. अब यहां नए सिरे से स्कूल की नींव रखी जाएगी. नई स्कूल बिल्डिंग के निर्माण के लिए सरकार ने 18 लाख रुपये राशि की मंजूरी दी है. बताया गया कि डीएमएफटी फंड से 12 लाख रुपये और विधायक कोष से 6 लाख रुपये दिए गए हैं. ये स्कूल बगरू विधानसभा क्षेत्र में आता है.
आजतक के जुड़े विशाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीणों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. ये स्कूल पिछले दो साल से जर्जर पड़ा हुआ था. जिसके बाद क्लासरूम को भैसों के एक तबेले में शिफ्ट करना पड़ा था. CJP ने इसका विरोध जताया था.
ये भी पढ़ें: जोधपुर में CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, थप्पड़ लगाए, कपड़े फाड़े... ABVP-BYJM कार्यकर्ता अरेस्ट
CJP लीडर के साथ हुई मारपीटरिपोर्ट के मुताबिक, एक ग्रामीण ने बताया कि स्कूल में साफ़ सफाई का काम 1 सितंबर को ही शुरू हो गया था. उनका कहना है कि बीते दिनों स्कूल में जो अराजकता फैली उसकी ज़रूरत नहीं थी. उस दिन हुई हिंसा की वजह से गांव का शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ गया था. CJP की जॉइंट सेक्रेटरी रेखा शर्मा ने इस फैसले को बड़ी जीत बताया है. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है.
21 अगस्त को CJP के कार्यकर्ताओं ने स्कूल की खराब स्थिति लेकर विरोध किया था. कार्यकर्ता गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. जिसके बाद ग्रामीणों ने उनका विरोध किया और विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर भीड़ ने हमला कर दिया. जिसके बाद उन्हें किसी तरह जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा.
वीडियो: हॉस्टल और स्कूल में अव्यवस्था, उत्पीड़न के खिलाफ Gen Alpha ने किया पैदल मार्च














