The Lallantop

अमेरिका ने ईरान में शादी के पंडाल पर दागी मिसाइलें, एक बच्चे समेत 5 की मौत

US Attacks Iran Wedding: ईरान की फोर्स IRGC ने कहा कि शादी के जश्न में डूबे लोगों पर अमेरिकी हमले ने, मिनाब के स्कूल और लामर्ड शहर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर हुए हमलों की याद दिला दी. इनमें 168 स्कूली छात्राओं समेत सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी.

Advertisement
post-main-image
शादी वाले घर पर अमेरिकी हमले के बाद की तस्वीरें. (Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका ने ईरान के होर्मोजगान प्रांत के कुहेस्ताक में एक शादी समारोह को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें 5 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल हुए।
  • यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव बढ़ रहा था, और इससे पहले भी कई हमले हो चुके थे जिनमें नागरिक प्रभावित हुए थे।
  • ईरान ने इस हमले का जवाब देते हुए जॉर्डन, बहरीन, एरबिल और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हवाई और ड्रोन हमले किए हैं।

अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर हमला किया. इस बार निशाना एक ऐसे घर को बनाया, जहां शादी का जश्न चल रहा था. अमेरिकी हमले में 4 साल के बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं. हमला दक्षिणी ईरान के होर्मोजगान प्रांत के सिरिक काउंटी के कुहेस्ताक में हुआ. यह इलाका रणनीतिक रूप से अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब है. शादी की खुशियों में डूबे मासूम लोगों की मौत से ईरान भड़क उठा है. ईरान ने साफ कहा है कि वह इस हमले में हुई मौतों का बदला जरूर लेगा.

Advertisement

2 सितंबर को कुहेस्ताक में शादी समारोह पर अटैक ऐसे समय पर हुआ, जब अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य संघर्ष बढ़ गया है. एक-दूसरे के खिलाफ जमकर हमले किए जा रहे हैं. ईरानी अधिकारियों ने शादी का जश्न मना रहे लोगों पर मिलिट्री अटैक की निंदा की है.

'अमेरिका को सजा मिलेगी'

ईरानी संसद की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका के हालिया हमले पर रिएक्शन दिया. इब्राहिम अजीजी ने X पर लिखा,

Advertisement

"ईरान के कुहेस्ताक में एक शादी को निशाना बनाकर बेगुनाह नागरिकों की हत्या करना, मानवाधिकारों के झूठे रक्षकों की घोर हताशा का सबसे बड़ा सबूत है. यह मिनाब और लामेर्ड में उनके जुल्मों का दोहराव है.

इसमें कोई शक नहीं. इन अपराधों के लिए उन्हें सजा जरूर मिलेगी. ईरान की आर्म्ड फोर्सेज के जबरदस्त संकल्प से उन्हें कोई नहीं बचा पाएगा."

ebrahim azizi
इब्राहिम अजीजी का पोस्ट. (X)
IRGC ने क्या कहा?

ईरान के सरकारी न्यूज चैनल प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान में दुख जताते हुए कहा कि इस हमले ने 28 फरवरी से 7 अप्रैल तक ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली हमलों का आखिरी दौर याद दिला दिया. IRGC ने कहा कि इस हमले ने उस समय आम लोगों पर किए गए जुल्म की यादें ताजा कर दी हैं.

Advertisement
अमेरिका पर जवाबी हमले

IRGC ने होर्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर में एक स्कूल और दक्षिणी ईरानी प्रांत फार्स के लामर्ड शहर में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर दुश्मन के हमलों का जिक्र किया. इनमें 168 बच्चियों समेत सैकड़ों बेगुनाहों की मौत हुई थी. IRGC ने कहा,

“(अमेरिका के) इस जुर्म के जवाब में IRGC ग्राउंड फोर्स ने जॉर्डन, बहरीन और एरबिल में अमेरिकी बेसों पर हमले करने के साथ-साथ, अली अल-सलेम एयर बेस (कुवैत) पर अमेरिकी कमांडर के कमांड पोस्ट और रहने की जगह पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसमें दुश्मन के कई लोग मारे गए.”

IRGC
IRGC का बयान. (X)

यह भी पढ़ें: ईरान ने मारीं 13 बैलिस्टिक मिसाइलें, फिर अमेरिका से कहा- 'ये नुकसान भूल न पाओगे'

ईरानी फोर्स ने आगे दावा किया कि आम लोगों पर हमलों में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन हैंगर और ड्रोन डिप्लॉयमेंट रैंप को आग लगा दी गई, और कुछ ड्रोन नष्ट कर दिए गए. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के X पोस्ट के मुताबिक, होर्मोजगान प्रांत के डिप्टी गवर्नर अहमद नफीसी ने बताया कि शादी समारोह पर हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है.

वीडियो: अमेरिका ईरान युद्ध डॉनल्ड ट्रंप के जाने तक चलेगी? आखिर क्या है IRGC का प्लान?

Advertisement